📅 Wednesday, 04 November 2026 | 03:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : उषा बोलीवाल बनी एमबीबीएस डाक्टर, बढ़ाया आमेट का गौरव

📅 01 April 2025, 10:53 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : उषा बोलीवाल बनी एमबीबीएस डाक्टर, बढ़ाया आमेट का गौरव
Amet News : उषा बोलीवाल बनी एमबीबीएस डाक्टर, बढ़ाया आमेट का गौरव

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. 

आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट से गोंदिया महाराष्ट्र तक का रहा सफर

अगर दिल में कुछ करने का जज़्बा हो तो दुनिया में हर चीज़ मुम्मकीन है. हौसला व जज्बा व लग्न दिल में हो तो इंसान हर मुकाम हासिल कर सकता है. ऐसा ही एक मुकाम हासिल किया है, आमेट की होनहार विद्यार्थी रही उषा बोलीवाल ने राजसमंद जिले के आमेट निवासी उषा पुत्री सुरेश बोलीवाल ने साल 2019 में नीट की परीक्षा में एक लाख 60 हजार परीक्षार्थियों में से 2650 नंबर पर रह श्रेष्ठ अंकों से सफलता अर्जित की.

उषा ने नीट की सफलता के बाद महाराष्ट्र के गोंदिया मेडिकल कॉलेज में 2019 से 2024 तक निरन्तर 5 साल की परीक्षा पूर्ण कर अच्छे अंक प्राप्त कर एमबीबीएस डाक्टर बन आमेट व राजसमंद जिले का गौरव बढ़ाया है. उषा बोलीवाल का जन्म आमेट नगर पालिका के वार्ड 4 में हुआ.

आमेट के आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई की शुरुआत कर राजकीय बालिका विद्यालय आमेट में पढ़ाई कर, आगे राजसमंद कॉलेज फिर आल इंडिया नीट परीक्षा पास कर महाराष्ट्र के गोंदिया तक का सफ़र पूरा कर कड़ी मेहनत से डॉक्टर बनने का यश प्राप्त किया.

दिन रात पढ़ाई कर कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया. उषा ने अपनी विद्यार्थी काल से डाक्टर तक पहुंचने का श्रेय अपने परिजनों को दिया है. उषा बोलीवाल का परिवार एक शिक्षित परिवार है. उषा के दो दिन पूर्व आए रिजल्ट में डाक्टर बनने पर  परिजनों रिश्तेदारों ने हर्ष व्यक्त किया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें