📅 Monday, 26 October 2026 | 08:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,606.75 ▲ +482.92 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,753.20 ▲ +153.20 (+0.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,800 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : विद्यालय स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी का हुआ आयोजन

📅 28 September 2024, 01:54 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : विद्यालय स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी का हुआ आयोजन
Amet News : विद्यालय स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी का हुआ आयोजन

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. उपखंड मुख्यालय में स्थित तुलसीअमृत विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय आमेट में अणुव्रत विश्व भारती के तत्वाधान में विद्यालय स्तरीय अणुव्रत गीत एकल और सामूहिक, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया. 

जिसमे कक्षा 5 से 8 तक का प्रथम समूह में 40 और कक्षा 9 व 10 के  समूह में 34 बालक -बालिकाओं ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में सामूहिक गायन में माही तिवारी, भावना मेवाड़ा, प्रगती सुथार, गरिमा चौधरी, तनिषा पंवार प्रथम रहे. एकल गायन में दिशा चौहान प्रथम रही. 

चित्रकला में मानवी सोनी, तनिषा चौहान प्रथम रही. निबंध प्रतियोगिता में स्नेहा सुथार तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में भूमि वैष्णव, रोहित सिसोदिया प्रथम रहे. कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्था प्रधान केवल चंद लववंशी विशिष्ठ अतिथि अणुव्रत समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेणु छाजेड़ ने की. इस कार्यक्रम को राजू भोई, नंदलाल टेलर ने रूपरेखा तैयार कर सफल आयोजन करवाया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें