📅 Tuesday, 03 November 2026 | 08:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.28 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : तेरापंथ सभा भवन मैं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम आयोजित

📅 17 July 2025, 01:02 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : तेरापंथ सभा भवन मैं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम आयोजित
Amet News : तेरापंथ सभा भवन मैं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम आयोजित

आमेट. तेरापंथ सभा भवन में विराजित साध्वी सम्यक् प्रभा,साध्वी सौम्य प्रभा,साध्वी मलय प्रभा,साध्वी दीक्षित प्रभा  ठाणा 4 के सानिध्य में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ।

ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं द्वारा मंगलाचरण किया गया। परिसंवाद-नमस्कार महामंत्र चमत्कार,ज्ञानार्थी कल्प हिरण ने कविता व बच्चों द्वारा नमस्कार मुद्रा वआसन की प्रस्तुति दी गई। मुख्य प्रशिक्षिका सज्जन मेहता ने ज्ञानशाला की गतिविधियों की जानकारी दी।सभा मंत्री मनोहर लाल पितलिया ने अभिभावको से अनुरोध किया कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा ज्ञानशाला भेजें व संस्कारों का बीजारोपण करें।

साध्वी सम्यक् प्रभा ने फरमाया की आजकल माँ बाप अपने बच्चों को हॉस्टल भेजते है। फिर कालेज की पढ़ाई के लिए बाहर भेजते है। जब बच्चे पढ़ लिखकर आते हैं, तो माँ बाप चाहते है कि वो में हमारी सेवा करे ,बच्चे नहीं कर पाते। जैसा माहोल बच्चों को मिलता हैं। वह उसी माहोल में ढल जाते हैं। इस‌लिए बच्चों को ज्ञानशाला भेजे ताकि उनमें धर्म के प्रति रुचि बढ़े और धर्म के संस्कार आए।

साध्वी श्री ने बच्चों को नशीले पदार्थों का त्याग करवाया। व मंत्र दीक्षा प्रदान की। जेटिऐन प्रभारी पवन कच्छारा ने युवक परिषद की तरफ से आभार व्यक्त किया। तेयुप अध्यक्ष योगेश ढिलीवाल, मंत्री विशाल पीतलिया, कोषाध्यक्ष ललित छाजेड़ सुदीप छाजेड़, लवेश मेहता, मुकेश सुराणा ने बच्चों को मंत्र दीक्षा  के कीट वितरित किए।

कार्यक्रम का संचालन ज्ञानशाला संयोजिका आशा डूंगरवाल ने किया। इस अवसर पर ज्ञानशाला प्रभारी मनीषा छाजेड़, मुख्य प्रशिक्षिका सज्जन मेहता, संयोजिका आशा डूंगरवाल, सहसंयोजीका कोमल भंडारी, प्रशिक्षिका संगीता पामेचा, संगीता चंडालिया, सुमित्रा चोरड़िया, तारा बम्ब आदि व श्रावक, श्राविकाओं की भी अच्छी उपस्थिति रही। 

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें