📅 Thursday, 10 September 2026 | 12:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,540 🥈 चांदी (1kg): ₹227,400 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet news : जिला कलेक्टर ने सेलागुडा पंचायत में हो रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

📅 08 February 2024, 12:20 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet news : जिला कलेक्टर ने सेलागुडा पंचायत  में हो रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Amet news : जिला कलेक्टर ने सेलागुडा पंचायत में हो रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

आमेट : पंचायत सेलागुडा में बुधवार को जिला कलेक्टर ने नरेगा की साइट का निरीक्षण किया। जिसमें श्रमिकों ने ऑनलाइन हाजिरी में आ रही समस्या के बारे में अवगत करवाया ओर सेलागुड़ा में जल जीवन की योजना के बारे में जानकारी ली।

जिसमें ग्रामीणों ने बताया इस योजना से गांव को अच्छा पानी मिलता है। समय पर मिलता है। पानी की कमी खत्म हो गई है। जिसे कलेक्टर खुश नजर आए। भील बस्ती में स्कूल में आ रही समस्या के बारे में सरपंच गंगा सिंह ने अवगत कराया है कि आधार कार्ड नहीं बनने से कुछ बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

जिस पर तुरंत प्रभाव से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह समस्या अवगत कराई और स्कूल में शिक्षक की कमी होने से जल्द एक शिक्षक का आदेश जारी कराया। जिला कलेक्टर के साथ पंचायती राज के बीडीओ व अन्य अधिकारी तथा पीएचडी विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें