📅 Wednesday, 04 November 2026 | 03:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : 6 दिवसीय नानण माताजी नवीन मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भव्य कलश यात्रा में भव्य स्वागत

📅 31 March 2025, 12:28 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : 6 दिवसीय नानण माताजी नवीन मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भव्य कलश यात्रा में भव्य स्वागत
Amet News : 6 दिवसीय नानण माताजी नवीन मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भव्य कलश यात्रा में भव्य स्वागत

आमेट. नगर में फुलमाली बागवान समाज की कुल देवी श्री नानण माता जी की नवीन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 30 मार्च से 4 अप्रेल 2025 तक आयोजित हो रहा हैं. ‌साथ ही श्री भेरुजी श्री सतीमाता व बाला जी का नामा की स्थापना भी होगी. 

आयोजक समिति के सदस्यो ने पालीवाल वाणी को बताया की नगर के शीतला माता जी मन्दिर के पास पौराणिक नानण माता जी के मन्दिर है, जो बागवान तोनगरिया ग्रोत्र की कुल देवी है. आज गणपती स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात होगी. जिसमे गणपति स्थापना, मूर्ति धन्य अधिवास पूजा नाम ग्रह शांति हवन यज्ञ के साथ विशाल कलश यात्रा का आयोजन हुआ. 

कलश यात्रा नगर के पन्नाधाय बस स्टेण्ड तहलीस परिसर में श्री आवरी माताजी के स्थान से रवाना हुई. जो बस स्टेण्ड, लक्ष्मी बाजार, सिद्धी विनायक गणेश चौक, होलीथान, बडीपोल, रामदेव मन्दिर, रामचौक, तकिया रोड होते हुए श्री नानण माता जी मन्दिर पहुंची. कलश यात्रा में महिलाएं केसरिया लेहरिया पहन कर 213 कलश लिए हुए थी.

वही समाज के लोग केसरिया चुन्दडी साफ व सफेद धोती कुर्ता पहने हुए एवं साथ में माता जी एवं नगर व आसपास के देवालयो के पुजारी व भोपाजी एवं नानण माताजी के भोपाजी व पुजारी माताजी के भाव के साथ चल रहे थे एवं शोभायात्रा में बेंड डीजे व रथ में नानण माताजी की फोटो फ्रेम सजाई गई थी व शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की जा रही थी.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें