आमेट खबर : दडा हनुमान मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग
आमेट । नगरवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर दडा स्थित हनुमान मंदिर रोड पर कतिपय लोगो द्रारा किये गये अतिक्रमण को हटाने की मांग की। सर्वश्री नंदलाल पालीवाल, विनोद पालीवाल, रवि बागवान, शांतिलाल जी, जगदीश चंद्र तिवारी, नाथूलाल जी, रतनलाल जी आदि ने ज्ञापन में बताया कि शनि महाराज मंदिर के पास कृषि भूमि में दडा नामक स्थान पर पाण्डव कालिन शिवलिंग एवं हनुमान जी मंदिर स्थित हैं। यह मंदिर काफी प्राचीन होकर स्थानीय भक्तों के आस्था का केन्द्र है। परन्तु विगत कुछ वर्षो से भूमाफियाओं द्रारा मंदिर मार्ग में कच्ची एवं पक्की दीवारें बनाकर मार्ग को करीब-करीब बंद कर दिया गया है। जिससे हम ग्रामवासी एवं भक्तगण जो अभिषेक, पूजा, अर्चना, दर्शन करने आते जाते उन्हें परेशान होना पड रहा है। ज्ञापन में उक्त मंदिर मार्ग का सर्वे करवाकर आम रास्ते से मंदिर तक अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई हैं।
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट नगर पालिका चुनाव परिणाम: कांटे की टक्कर में कांग्रेस ने मारी बाजी, 19 में से 10 वार्डों पर जमाया कब्जा
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया