📅 Wednesday, 04 November 2026 | 04:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,200 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

बार एसोसिएशन आमेट के अध्यक्ष पद पर चुनाव हेतु अंतिम दिन 5 अधिवक्ताओ ने किये नामांकन दाखिल

📅 04 December 2023, 12:34 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बार एसोसिएशन आमेट के अध्यक्ष पद पर चुनाव हेतु अंतिम दिन 5 अधिवक्ताओ ने किये नामांकन दाखिल
बार एसोसिएशन आमेट के अध्यक्ष पद पर चुनाव हेतु अंतिम दिन 5 अधिवक्ताओ ने किये नामांकन दाखिल

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट :

स्थानीय बार एसोसिएशन आमेट के अध्यक्ष पद पर चुनाव 2023-2024 के लिए अंतिम दिन 5 अधिवक्ताओ ने बतौर अभ्यर्थी चुनाव अधिकारी शराफत हुसैन फौजदार के समक्ष चुनाव कार्यालय बार भवन आमेट में अपने समर्थको के साथ पहुँच नामांकन दाखिल किया।

अधिवक्ता करण सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बार एसोसिएशन आमेट के अध्यक्ष पद के लिए पांच आवेदन प्रस्तुत हुए जिनमे प्रहलाद सिंह चुंडावत, प्रमोद लक्ष्कार, किशन लाल शर्मा, डालचंद जाट एवम् मोहम्मद नूर शेख ने अपने-अपने समर्थको के साथ चुनाव अधिकारी शराफत हुसैन फौजदार के समक्ष नामांकन प्रस्तुत कर दावेदारी जताई ।इसके साथ ही अब 2 दिसंबर 2023 को प्रस्तुत नामांकन पत्रों की जाँच तथा 4 दिसंबर 2023 को नामांकन वापस लेने के पश्चात् ही चुनाव में स्टेण्ड करने वाले अभ्यर्थियों की सूची सामने आ पाएगी। 

बार एसोसिएशन आमेट के चुनाव को लेकर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओ में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान बार दावेदारों के साथ ही एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह चुण्डावत,समुंदर सिंह चुंडावत, भानु कुमार सोनी,प्रभु प्रकाश सिंह, संदीप वैष्णव, लोकेश शर्मा, मनोहर लाल खटीक, विनोद मेवाड़ा, सत्यनारायण व्यास, प्रफुल्ल शर्मा, विकास शर्मा, गोपाल लाल शर्मा, धर्मेश शर्मा अधिवक्तागण व उनके सहायक ख़ासी तादाद में मौजूद रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें