📅 Monday, 28 September 2026 | 06:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उज्जैन

war of words : हे महाकाल, दिग्विजय जैसा देश विरोधी भारत में पैदा न हो : ज्योतिरादित्य सिंधिया

📅 21 April 2023, 11:59 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
war of words :  हे महाकाल, दिग्विजय जैसा देश विरोधी भारत में पैदा न हो : ज्योतिरादित्य सिंधिया
war of words : हे महाकाल, दिग्विजय जैसा देश विरोधी भारत में पैदा न हो : ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल :

मध्य प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे राजनेताओं की बयानबाजी और जुबानी जंग भी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के उज्जैन (Ujjain) में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि - हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा ना हों।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां एक्टिव 

दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां एक्टिव हो गई है। कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कमान संभालते हुए प्रत्येक जिले में जाकर मंडल वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे गुरुवार और शुक्रवार को उज्जैन दौरे पर हैं। 

कई मुद्दों को लेकर भाजपा को घेरा

जहां मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा को घेरा। दिग्विजय ने गैस की कीमत, बिजली, डीजल और बढती महंगाई के साथ साथ केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों पर जमकर निशाना साधा, साथ ही उन्हें बिकाऊ भी कहा। इस बीच दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा की बड़े बड़े राजा महाराजा बिक गए, लेकिन हमारा दलित आदिवासी विधायक नहीं बिका। मीडिया ने जब उनके पूछा कि  यदि इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कोई नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह विरोध पर उतर कर बीजेपी में शामिल हो जाएगा तो कांग्रेस क्या करेगी?

राजा महाराजा बीजेपी के हाथों बिक गए

इसका जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि,  हे महाकाल,  कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा ना हो। उन्होंने ये भी कहा कि जब कमलनाथ सरकार को गिराया गया उस समय राजा महाराजा बीजेपी के हाथों बिक गए। दिग्विजय सिंह के इसी बयान को लेकर सिंधिया ने निशाना साधा है।

फोटो सोशल मीडिया

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें