📅 Wednesday, 16 September 2026 | 06:28 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,700 🥈 चांदी (1kg): ₹244,200 ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
उदयपुर

बेटी ने लव-मैरिज की तो पिता ने अपनी जिंदा बेटी की शोक पत्रिकाएं छपवा दी, मुंडन-मृत्युभोज भी किया

📅 24 May 2024, 10:42 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेटी ने लव-मैरिज की तो पिता ने अपनी जिंदा बेटी की शोक पत्रिकाएं छपवा दी, मुंडन-मृत्युभोज भी किया
बेटी ने लव-मैरिज की तो पिता ने अपनी जिंदा बेटी की शोक पत्रिकाएं छपवा दी, मुंडन-मृत्युभोज भी किया

उदयपुर.

राजस्थान के उदयपुर के गोगुन्दा कस्बे में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी की शोक पत्रिकाएं छपवा दी. परिवार के सदस्यों ने मुंडन करवा कर मृत्यु भोज तक कर दिया. उदयपुर जिले के सायरा इलाके के एक गांव में यह अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां किसी के प्रेम में पड़ी बेटी ने अंतरजातीय विवाह किया उसके साथ भाग गई.

परिजनों ने रिपोर्ट लिखवाई और जब पुलिस लड़की को ढूंढ कर लाई तो उसने परिजनों को पहचानने से इनकार कर दिया. इससे पिता इतना आहत हुए कि उसने बेटी को मारा हुआ समझकर शोक पत्रिका छपवा कर पूरे गांव में बात दी. यही नहीं बेटी के नाम का मृत्यु भोज कर परिजनों ने मुंडन करवाते हुए सभी क्रियाकर्म पूरे किए. एक पिता को नहीं मालूम था कि जिस बेटी को नाजों से पाला और तमन्ना थी कि जब वो बड़ी हो जाएगी, तो उसकी धूमधाम से शादी करेंगे, वहीं आज उन्हें दगा दे जाएगी.

परिजनों ने करवाया मुंडन

सायरा पंचायत समिति में दो महीने पहले सुआवतों का गुड़ा गांव की एक लड़की ने गैर समाज के प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर ली. जब पुलिस ने उसे पकड़ा और मां बाप के सामने हाजिर हुई तो उसने उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया. इससे पिता इतना आहत हुआ कि को मारा हुआ मान लिया. उन्होंने शोक पत्रिका छपवाई और उसमें बेटी के 22 मई 2024 को अंतरजातीय विवाह करने की वजह लिखते हुए लोगों को उठावने का निमंत्रण भेज दिया. इसी को लेकर बुधवार को पिता समेत परिजनों ने सिर भी मुंडवाए और मृतुभोज किया. परिवार को सांत्वना देने के लिए कई रिश्तेदार भी जुटे थे.

दर्ज करवाई थी गुमशुदी की रिपोर्ट: सायरा थाने में मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गत 10 मार्च को लड़की अपने घर से लापता हुई थी. जिसे लेकर परिजनों ने दूसरे दिन 11 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. इसके बाद 14 अप्रैल को लड़का अपने जीजा के समझाने पर लड़की को लेकर सायरा थाने पहुंचा था. थाने में लड़का और लड़की दोनों के माता-पिता को बुलाया गया. जहां लड़की ने अपने माता-पिता को पहचानने से इंकार कर दिया.

परिजनों का दर्द : परिजनों का कहना है कि जिस बेटी को लाड प्यार से बड़ा किया. उसने हमें बिना बताए इतना बड़ा कदम उठाया. जब मिलने के बाद उसने हमें पहचान से इनकार कर दिया, तो हम इस बात को भूल नहीं पाए. इसलिए पूरे परिवार को यह कदम उठाना पड़ा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. लड़की के माता-पिता का कहना है कि जब हमारी बेटी ने हमें पहचानने से इनकार कर दिया, तब से वह हमारे लिए मर चुकी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें