श्री हनुमान जयंती पर उदयपुर सामुहिक विवाह समिति निकालेगी सुंदर एवं कलात्मक झांकी
उदयपुर. समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज सामुहिक विवाह समिति के संत एच आर पालीवाल के सानिध्य में श्री हनुमान जयंती पर उदयपुर में सुंदर एवं कलात्मक झांकी बजरंग सेना मेवाड़ के तत्वावधान में निकाली जाएगी.
समिति के देहात जिलाध्यक्ष हेमंत सालवी ने पालीवाल वाणी को बताया कि हनुमान जयंती पर समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज सामुहिक विवाह समिति द्वारा झांकी दोपहर 3.00 बजे उदयपुर, गिर्वां पंचायत भवन, रेती स्टैंड से टाउन हॉल के लिये प्रस्थान करेगी. वहाँ विशाल बजरंग सेना मेवाड़ की शोभायात्रा में शामिल होगी, जो उदयपुर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः टाउन हॉल में समाप्त होगी.
समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु शंकर पालीवाल ने आगे बताया कि झांकी में महावीर हनुमान जी के जीवन चरित्र को दर्शाया जायेगा. शोभायात्रा में समिति के समस्त पदाधिकारीगण झांकी के साथ चलेंगे. विदित रहे, झांकी का ट्रैक्टर वाहन में प्रदर्शन किया जायेगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत