ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन व विवाह आयोजन के लिये ग्रामस्तर पर आज से प्रचार-प्रसार आरंभ होगा
उदयपुर. मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2024 को 24 वाँ परिचय सम्मेलन इस बार श्री नाथद्वारा, जिला राजसमंद, राजस्थान में आयोजित किया जा रहा हैं. इसके अलावा आगामी दिनांक 10 मई 2024 अक्षय तृतीया पर 9 वाँ सामुहिक विवाह उदयपुर में होना निश्चित हैं.
इसके लिए संत श्री एच आर पालीवाल के सानिध्य में समिति पदाधिकारियों के साथ 8 अप्रैल 2024 सोमवार को गोगुंदा तहसील के गाँव-गाँव में सुबह से शाम तक प्रचार-प्रसार करेंगे. जिसमें उदयपुर से बडगाँव, कविता, ईसवाल, गौगुंदा, मोरवल, टोल नाका, सेमटाल, जसवंतगढ, पानेरियों की भागल, पूनावली, पदराडा एवं सांकली तक प्रचार-प्रसार कर पुनः उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. अधिकतम जानकारी के लिये संपर्क करें. संत श्री एचआर पालीवाल, मोबाईल संवाद 9660983434 पर संपर्क करें.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत