📅 Sunday, 01 November 2026 | 10:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
उदयपुर

किसान-कमेरा संवैधानिक अधिकार यात्रा उदयपुर पहुंचने पर मेवाड़ किसान संघर्ष समिती ने किया स्वागत

📅 14 February 2023, 09:33 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
किसान-कमेरा संवैधानिक अधिकार यात्रा उदयपुर पहुंचने पर मेवाड़ किसान संघर्ष समिती ने किया स्वागत
किसान-कमेरा संवैधानिक अधिकार यात्रा उदयपुर पहुंचने पर मेवाड़ किसान संघर्ष समिती ने किया स्वागत

उदयपुर :

किसान-कमेरा संवैधानिक अधिकार यात्रा उदयपुर पहुंचने पर मेवाड़ किसान संघर्ष समिती के पदाधिकारियो ने किया स्वागत. किसान-कमेरा संवैधानिक अधिकार मोर्चा द्वारा दिनांक 4 फरवरी 2023 से ’’विश्व भाईचारा दिवस“ से सम्पूर्ण राज्य में किसान कमेरा संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाली जा रही हैं. 

इसी कड़ी में यात्रा आज उदयपुर पहुंची एकलिगपुरा चौराहे पर स्वागत किया गया. मेवाड़ किसान संघर्ष समिती के संयोजक विष्णु पटेल ने पालीवाल वाणी को बताया की यात्रा का उद्देश्य किसानों को जागरुक करना हैं. केन्द्र सरकार ने लागू किये तीन काले कानून वापस लिए परन्तु लिखित में कुछ नहीं दिया और आंदोलन में मृत किसानों को मुहावजा भी नही मिला और किसानों पर दर्ज मुकदमे भी नहीं उठाये हैं. 

यात्रा के संयोजक हिम्मत सिह गुर्जर के नेतृत्व में यात्रा आज उदयपुर पहुची और यात्री ठहराव डूंगरपुर में होगा. यात्रा राजस्थान के 33 जिलों में जायेगी और किसानो को जागरुक करेगी. स्वागत मेवाड़ किसान संघर्ष समिती संयोजक विष्णु पटेल, किसान सेना के जिलाध्यक्ष गेहरी लाल डांगी, वार्ड पंच नारायण डांगी, मेवाड़ किसान संघर्ष समिती के सहसंयोजक अंबालाल पटेल, गणेश डांगी, दिनेश डांगी, मदन डांगी, जशवंत जोशी आदि मौजूद थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें