📅 Friday, 30 October 2026 | 03:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,305.72 ▲ +1,059.72 (+1.45%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,700 • 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
उदयपुर

रामोत्सव निधि संग्रह समिति वल्लभ नगर खंड की बैठक संपन्न : 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक क्रियान्वयन होगा

📅 20 December 2020, 06:21 PM • ✍️ एच आर पालीवाल-प्रेमलता पालीवाल • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रामोत्सव निधि संग्रह समिति वल्लभ नगर खंड की बैठक संपन्न : 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक क्रियान्वयन होगा
रामोत्सव निधि संग्रह समिति वल्लभ नगर खंड की बैठक संपन्न : 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक क्रियान्वयन होगा

उदयपुर । (चंद्रशेखर मेहता प्रतापगढ़...) रामोत्सव निधि संग्रह समिति वल्लभ नगर खंड की तैयारी बैठक समाजसेवियों की मौजूदगी में पवनपुत्र विद्यालय भटेवर में संपन्न हुई। रामोत्सव निधि संग्रह समिति वल्लभ नगर खंड प्रमुख एवं मेनारिया ब्राह्मण समाज के सक्रिय समाजसेवी श्री रामचंद्र मेनारिया ने विस्तृत रुपरेखा प्रस्तुत की। प्रभु कृपा आश्रम नवानिया के संत श्री पन्नालाल जी द्वारा कार्यालय का श्री गणेश कर बैठक प्रारंभ की गई। इस मौके पर वैद्य श्री रामेश्वर जी जणवा, श्री भंवर लाल जी कानावत, नारायण सिंह जी शक्तावत का मार्गदर्शन मिला। खंड के 115 गांवों के प्रत्येक घर से श्रद्धानुसार निधि संग्रह करने की योजना बनाई गई। योजना का प्रारंभ 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक क्रियान्वयन किया जाएगा। बैठक में विभिन्न मंडलों से 48 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आगामी 26 एवं 27 दिसंबर 2020 को क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में उपखंड स्तर पर बैठकें आयोजित करना तय किया गया। संचालन श्री प्रेमशंकर जी आमेटा ने किया।

रामोत्सव निधि संग्रह समिति वल्लभ नगर खंड की बैठक संपन्न

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-एच आर पालीवाल-प्रेमलता पालीवाल...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें