इंदौर
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव: 30 आपत्तियों का निराकरण, 700 से अधिक मतदाता : 15 मार्च को होगें चुनाव
indoremeripehchan.in
राजेश जैन दद्दू
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज 28 फरवरी को होगी जारी
इंदौर.
इंदौर. 27 फरवरी 2026, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव के तहत 27 फरवरी 2026 को मुख्य चुनाव कार्यालय में आपत्तियों के निराकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई. राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यशवंत प्लाज़ा स्थित एस 118 में आयोजित बैठक में प्राप्त 30 आपत्तियों पर विचार कर उनका निराकरण किया गया.
पूर्व न्यायधीश और मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि कुल 30 आपत्तियाँ प्राप्त हुई हैं, जिनका उचित निराकरण किया गया है. 125 से अधिक मंदिरों से 720 से अधिक मतदाता निर्वाचन में शामिल होंगे. वर्तमान में 130 मंदिरों से जुड़े 720 से अधिक मतदाता सूची में शामिल हैं. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज 28 फरवरी 2026 शनिवार को कार्यालय में किया जाएगा. इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम के अगले चरण की औपचारिक प्रक्रिया प्रारंभ होगी.
कार्यवाहक अध्यक्ष श्री दिलीप पाटनी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित बैठक में अधिवक्ता श्री राजेन्द्र कुमार बंडी, अधिवक्ता श्री सुनील कुमार जैन, अधिवक्ता श्री अतुल प्रकाश जैन, अधिवक्ता अभय जैन, अधिवक्ता वीरेंद्र जैन, अधिवक्ता श्री शुभम जैन, अधिवक्ता श्रीमती कल्पना गोहिल, रिटायर्ड डीएसपी डी के जैन, श्री प्रिंसपाल टोंग्या और अन्य उपस्थित थे.
!! निर्वाचन कार्यक्रम !!
- अध्यक्ष पद का चुनाव: 15 मार्च
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 28 फरवरी
- नामांकन फॉर्म जमा: 1 मार्च से 2 मार्च ( 2 मार्च को शाम 4:30 बजे के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे)
- नामांकन जांच: 3 मार्च
- नाम वापसी एवं प्रत्याशियों की सूची का कार्यालय पर प्रकाशन : 5 मार्च को जारी
- मतदान स्थल: उदासीन आश्रम, एमजी रोड, इंदौर, मप्र
- मतदान समय: 15 मार्च 2026, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
- मतगणना व परिणाम: 15 मार्च, शाम 5 बजे





