📅 Thursday, 05 November 2026 | 03:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,200 • 🌤️ उज्जैन: 20°C (हल्के बादल)
उदयपुर

मेनारिया समाज प्रतिभा सम्मान हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ाई

📅 01 August 2023, 01:25 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनारिया समाज प्रतिभा सम्मान हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ाई
मेनारिया समाज प्रतिभा सम्मान हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ाई
  • करीब  200 गांवों का दौरा कर पात्र आवेदकों, अभिभावकों व समाजजनों तक आवेदन पत्र, पेम्पलेट, पोस्टर व बैनर पहुंचा कर किया जनसंपर्क

  • उदयपुर : मेनारिया दर्पण न्यास एवं गांव भुवाणा व बेदला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए आवेदन की अंतिम तिथि जो पूर्व में 30 जुलाई 2023 तक तय निर्धारित की गई थी. उसे मेनारिया दर्पण न्यास द्वारा समाजबंधुओं के विशेष अनुरोध के देखते हुए दिनांक 7 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया गया हैं. 

    पात्र विद्यार्थीगण एवं प्रतिभाऐं अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में उक्त समयावधि में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन मोड से प्रेेषित कर सकेंगे. न्यास सचिव रविशंकर मेहता ने पालीवाल वाणी को बताया की न्यास मंडल व सहयोगी टीम द्वारा राज्य के निम्बाहेडा, पानेरियों की मादड़ी, चौकड़ी, चौरवडी, रूण्डेडा, महुडा, बांसडा, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, मध्यप्रदेश से इंदौर, उज्जैन, नीमच, रतलाम एवं झाबुआ जिलों के लगभग 200 गांवों कस्बों, शहरों का दौरा कर पात्र आवेदकों, अभिभावकों व समाजजनों तक आवेदन पत्र, पेम्पलेट, पोस्टर व बैनर पहुंचाए जाकर जनसंपर्क किया गया हैं.

    आवेदन निरंतर प्राप्त हो रहे है तथापि ऑनलाईन आवेदन में कठिनाई आने से विलम्ब होने से न्यास मंडल द्वारा निर्णय किया गया की आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2023 तक बढ़ाई जाकर अधिक से अधिक प्रतिभाओं को भागीदारी करने का अवसर प्राप्त हो ऐसा प्रयास किया जा रहा हैं. इस प्रचार अभियान में सर्वश्री न्यासी लक्ष्मीनारायण मेनारिया, औंकार लाल मेनारिया, रविशंकर मेहता, हरिराम मेनारिया, अनिल मेनारिया, सहयोगी शंकरलाल मेनारिया, पानेरियों की मादड़ी बृजेश कुमार मेनारिया खैरमालिया का विशेष योगदान रहा हैं.

    अ.भा.मेनारिया समाज के पूर्व उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर मेहता ने सभी बंधुओं से निवेदन किया है कि इस आयोजन में सभी पात्र प्रतिभाओ को सम्मान के लिए आवेदन करने के लिए सूचना देवे. न्यास का यह प्रेरणादायी आयोजन है. जो पिछले 20 वर्षों पूर्व से प्रारंभ किया गया था.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें