📅 Sunday, 01 November 2026 | 05:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
रतलाम/जावरा

3100 ट्रेन चालक को कड़ी चेतावनी : मोबाइल पर बात करते पाए गए, तो होगी वैधानिक कार्यवाही

📅 09 November 2021, 09:23 PM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
3100 ट्रेन चालक को कड़ी चेतावनी : मोबाइल पर बात करते पाए गए, तो होगी वैधानिक कार्यवाही
3100 ट्रेन चालक को कड़ी चेतावनी : मोबाइल पर बात करते पाए गए, तो होगी वैधानिक कार्यवाही

रतलाम ( जगदीश राठौर-रतलाम...) सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते यदि ट्रेन चालक द्वारा ट्रेन चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करते पाए गए तो उनके खिलाफ रेलवे ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है ऐसे लापरवाह बरतने वाले ड्राइवरों पर नजर रखने रेलवे ने क्रु मैनेजमेंट सिस्टम बनाया है इसके जरिए रेलवे प्रत्येक ट्रेन ड्राइवर और गार्ड के मोबाइल पर होने वाली बातचीत पर नजर रखी जाएगी मोबाइल कंपनी द्वारा हर महीने की कॉल रिकॉर्ड अपलोड करते ही सिस्टम खुद-ब-खुद चुगली कर देगा रेलवे बोर्ड के टेलीकॉम डायरेक्टर के फरमान के बाद रतलाम रेल मंडल के 124 सहित भारतीय रेलवे के 3100 से ज्यादा ड्राइवरों को वार्निंग लेटर और चार्जशीट जारी हो चुकी है।

दरअसल रेलवे द्वारा की गई समीक्षा में यह सामने आया कि रनिंग स्टाफ ट्रेन चलाते समय मोबाइल पर बातें करते हैं इससे सिग्नल ओवरशूट रेड सिग्नल क्रास सहित कुछ दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं रेल मंत्रालय ने ऐसी लापरवाही रोकने के लिए शक्ति प्रारंभ कर दी हैं स्टाफ के बीच कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए और आपातकाल में समय रहते दुर्घटनाओं से बचने के लिए रेलवे ने रनिंग स्टाफ और असिस्टेंट लोको पायलट को सीयूजी नंबर दे दी है निर्देश ड्यूटी के दौरान सिर्फ ऑफिशियल कॉल अटेंड करने की है

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें