📅 Monday, 02 November 2026 | 12:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
रतलाम/जावरा

सहारा इंडिया का पैसा गरीबों को लौटाना और जावरा को जिला बनाना मेरी प्राथमिकता : कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी

📅 27 October 2023, 11:14 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सहारा इंडिया का पैसा गरीबों को लौटाना और जावरा को जिला बनाना मेरी प्राथमिकता : कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी
सहारा इंडिया का पैसा गरीबों को लौटाना और जावरा को जिला बनाना मेरी प्राथमिकता : कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी

28 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव कार्यालय का जावरा में उद्घाटन होगा. 30 को हजारों समर्थकों के साथ रैली

जगदीश राठौर m.94254 90641

जावरा : 

  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी जावरा विधानसभा 222 के अध्यक्ष के अधिकृत घोषित प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने दोपहर 2:30 बजे ताला नाका से जनसंपर्क प्रारंभ किया. बोहरा बाखल एवं गुन्ना चौक होते हुए उन्होंने पुल बाजार स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर भगवान जागनाथ को जल अभिषेक किया. 
  • पुल बाजार पर ढोल धमाके के साथ भारी आतिशबाजी कर सोलंकी का पुष्माला पहनकर शानदार स्वागत किया गया. जनसंपर्क रैली बजाज खाना, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, नीम चौक होते हुए वार्ड 17 के पार्षद निजाम काजी के घर जाकर पार्षद श्री काजी की वाल्दा से आशीर्वाद प्राप्त किया. जनसंपर्क रैली रतलामी गेट स्टेशन रोड होते हुए शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री सोलंकी के निवास पर  पहुंची, जहां वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस हाई कमान ने मुझ पर जावरा विधानसभा की जीत का ज्यादा विश्वास किया, इसलिए मुझे अधिकृत उम्मीदवार घोषित करते हुए "बी" फॉर्म भी दे दिया. 

    अब कार्यकर्ता किसी के भी बहकावे में नहीं आए पार्टी के लिए पूर्ण समर्पण से काम करें.  हम समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मिलजुल कर यह चुनाव जीतेंगे और प्रदेश में चल रही सड़ी व्यवस्था को बदलेंगे. विधानसभा चुनाव 2023 में मेरी प्रमुख मांग जावरा को जिला बनाना है. इसी के साथ सहारा इंडिया में हजारों लोगों के फंसे हुए धन को लौटाना भी मेरी प्राथमिकता सूची में शामिल है. 

    कांग्रेस पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर समन्वय बिठाएंगे और पूरी ताकत से चुनाव जीतेंगे. एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही लंबित है. इस पर सोलंकी बोले-कोरोना कल में मेरे खिलाफ धारा 188 में दो झूठे मुकदमे दर्ज किए गए. सन 2020 में मुझे नोटिस दिया गया, लेकिन सन 2021 तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. 

    मैंने शासन द्वारा दुर्भावना पूर्वक की गई कार्रवाई के खिलाफ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. जिसकी प्रतिलिपि मीडिया को उपलब्ध करा दूंगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब कांग्रेस पार्टी का नेता सत्तारूढ़ दल के खिलाफ कोई बात करेगा तो निश्चित रूप से सरकार मुकदमे बनाएगी.  सोलंकी ने आगे बताया कि 28 अक्टूबर 2023 (शनिवार) को केंद्रीय चुनाव कार्यालय का जावरा में उद्घाटन होगा और 30 अक्टूबर को हजारों समर्थकों के साथ रैली निकाली जाएगी. तत्पश्चात चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सहायक रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें