📅 Wednesday, 04 November 2026 | 01:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,900 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
राजस्थान

हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या से कोटा में बवाल : समर्थकों ने हंगामा कर तोड़फोड़

📅 05 April 2022, 04:20 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या से कोटा में बवाल : समर्थकों ने हंगामा कर तोड़फोड़
हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या से कोटा में बवाल : समर्थकों ने हंगामा कर तोड़फोड़

कोटा : हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या के बाद कोटा में बवाल मच गया है. देवा गुर्जर की सोमवार शाम को चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में सैलून की एक दुकान में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. उसके बाद वहां अफरातफरी मच गई थी. देवा गुर्जर का शव कोटा के एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है. वहां आज उसका पोस्टमार्टम किया जाना है लेकिन इस बीच मचे हंगामे के कारण पुलिस उसके समर्थकों को काबू में करने में जुटी है.

हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या के बाद कोटा में बवाल मच गया है. कोटा के आरकेपुरम थाने के हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या से आक्रोशित उसके समर्थकों ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी से लेकर हाई वे तक हंगामा मचा दिया है. हालात बिगड़ते देखकर कोटा शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने खुद ने मोर्चा संभाल लिया है. अस्पताल में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर उसे छावनी में तब्दील कर दिया गया है. कोटा शहर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. हाईवे जाम करने के साथ ही तोड़फोड़ की सूचना भी आ रही है. देवा गुर्जर के गांव बोराबास में भी तनाव फैल गया है. वहां भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या की सूचना फैलते ही उसके समर्थक गुर्जर समाज के लोगों समेत अन्य समर्थक सड़कों पर आ गये. बड़ी संख्या में लोग में एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा हो गये और वहां नारेबाजी शुरू कर दी. हालात को देखते हुये सिटी एसपी केसर सिंह शेखावत पुलिस फोर्स और आरएसी का जाब्ता लेकर वहां पहुंचे और हालात को संभाला.

देवा गुर्जर के गांव बोराबास में हाईवे किया जाम

दूसरी तरफ देवा गुर्जर के रावतभाटा रोड़ स्थित बोराबास गांव में भी सुबह-सुबह तनाव का माहौल हो गया. वहां आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटा रावतभाटा मार्ग के बीच बोराबास में हाईवे जाम कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. इस दौरान एक रोडवेज बस के परिचालक और चालक समेत सवारियों से मारपीट की भी सूचनायें मिल रही है. आक्रोशित लोगों ने एक बस को आग लगा दी. बाद में बोराबास समेत आसपास के गांवों में भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है.

कोटा में देवा गुर्जर समर्थकों की पुलिस से झड़प

इस बीच कोटा में देवा गुर्जर के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई. देवा गुर्जर के समर्थक उसके शव का एक्स-रे करने का विरोध कर रहे थे. मामला बढ़ने पर देवा गुर्जर समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर उसके समर्थकों को खदेड़ा. हालात को देखते हुये पुलिस की टीमों ने शहर में गश्त प्रारंभ कर दी है. पूरे पुलिस अमले को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें