📅 Friday, 11 September 2026 | 11:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,507.94 ▼ -394.65 (-0.53%) निफ्टी 50: 23,348.15 ▼ -129.65 (-0.55%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,440 🥈 चांदी (1kg): ₹216,900 ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
चित्तौड़गढ़

फ्रांस देश से विदेशी यात्रियों का एक दल ग्रामीण अंचल पहुंचा, जानी भारतीय परंपरा और रीति रिवाज की जानकारी

📅 23 February 2026, 12:11 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फ्रांस देश से विदेशी यात्रियों का एक दल ग्रामीण अंचल पहुंचा, जानी भारतीय परंपरा और रीति रिवाज की जानकारी
फ्रांस देश से विदेशी यात्रियों का एक दल ग्रामीण अंचल पहुंचा, जानी भारतीय परंपरा और रीति रिवाज की जानकारी

चित्तौड़गढ़. समीपवर्ती स्थित गांव मिश्रों की पीपली में श्री दुर्गेश जोशी और श्री भारत जोशी धनेत कलां के साथ फ्रांस देश से एक विदेशी यात्रियों का एक दल ग्रामीण अंचल की परंपरा और रीति रिवाज की जानकारी हेतु पहुंचा. उनके द्वारा गांव में स्थित एक राजकीय विद्यालय में ग्रामीण गरीब छात्र/छात्राओं को पठन सामग्री व बैठने हेतु दरिया वितरित की गई. 

इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री अशोक शर्मा व अध्यापिका ललिता ने स्कूल परिवार की तरफ से सभी यात्रियों का भव्य स्वागत किया, इस अवसर पर सर्वश्री पर्यटक गाइड दुर्गेश जोशी, भारत जोशी सहित चंद्रेश शर्मा, कृष्णानंद जी, ललित जी, किशन जाट, अनिल बंजारा, ईश्वर बंजारा, नवीन बंजारा, गोवर्धन जाट आदि उपस्थित रहे. 

इसके पश्चात गांव में स्थित माताजी के मंदिर पर पुजारी श्री राधेश्याम बंजारा ने ग्रामवासियों के साथ यात्रियों का माला व ऊपरना पहनाकर भव्य स्वागत, अभिनंदन किया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें