RAJASTHAN : राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज , 70 से अधिक विधायक पहुंचे स्पीकर के पास, जानें मामला
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर राजस्थान की राजनीति में हलचल सी मच गई है। अगर ये नहीं रूका तो शायद राजस्थान की गहलोत सरकार गिर सकती है। दरअसल, हुआ यूं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट के 70 से ज्यादा विधायक इस्तीफा देने स्पीकर सीपी जोशी के आवास के पास पहुंच गए है। सभी विधायक काफी गुस्से में हैं।
नाराज विधायक ने क्या कहा
बता दें कि स्पीकर सीपी जोशी के आवास पर इस्तीफा देने पहुंचे विधायक प्रताप खाचरियावास का कहना है कि सभी विधायक गुस्से में हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। हम इसके लिए अध्यक्ष के पास जा रहे हैं। विधायक इस बात से खफा हैं कि CM अशोक गहलोत उनसे सलाह लिए बिना फैसला कैसे ले सकते हैं। सरकार नहीं गिरी है। हमारे परिवार के मुखिया(अशोक गहलोत) हमारी बात सुनेंगे तो नाराजगी दूर हो जाएगी। लोकतंत्र संख्या बल से चलता है। राजस्थान के विधायक जिसके साथ होंगे, नेता वही होगा।100 से अधिक विधायक एक तरफ हैं और 10-15 विधायक एक तरफ हैं। 10-15 विधायकों की बात सुनी जाएगी और बाकी की नहीं। पार्टी हमारी नहीं सुनती, अपने आप फैसले हो जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री दोनों पद संभाल सकते हैं। वहीं निर्दलीय विधायक और गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा, “अगर विधायकों की मन लायक फैसला होगा तो सरकार चलेगी, लेकिन अगर फैसला उनके मन लायक नहीं लिया गया तो क्या सरकार चल सकेगी? जाहिर है सरकार गिरने का खतरा होगा।”
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नाथद्वारा में पुरानी राजनीति के होर्डिंग पोस्टर ध्वस्त, नए चेहरों पर जनता का अटूट विश्वास, काम किया है तो प्रचार कैसा, जनता खुद देगी जवाब
संत एच आर पालीवाल चातुर्मास बीस फीट लोह सांकल धारण एवं पत्थर गिट्टी का बिछोना का संकल्प लेकर विश्व कल्याण का संदेश
साकेत साहित्य संस्थान कोर कमेटी की बैठक संपन्न : 25 वें स्थापना दिवस को भव्य बनाने का संकल्प : श्री छगनलाल प्रजापत नए कोषाध्यक्ष बने