📅 Wednesday, 04 November 2026 | 03:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
राजस्थान

बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

📅 17 March 2025, 11:19 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग
बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

Rajasthan News: Rajasthan के अजमेर जिले में रविवार को एक 40 साल की महिला ने अपने बेटे की मौत से सदमे में आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने जिस अस्पताल में उनका बेटा भर्ती था उसी की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

इलाज के दौरान बेटे की हो गई मौत

पुलिस ने बताया कि दूसरी मंजिल से कूदने के कारण रेखा लोहार के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोतवाली इलाके में हुई, जब लोहार के 18 वर्षीय बेटे योगेश कुमार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

स्टेशन हाउस ऑफिसर दिनेश कुमार ने बताया कि योगेश ने गुरुवार को गलती से कोई दवा खा ली थी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसका चार दिनों तक इलाज चला, लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि बेटे की मौत की खबर सुनकर महिला सदमे में आ गई और उसने खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि उसका पति राकेश ड्राइवर का काम करता है।

गौरतलब है कि बीते साल भी ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। मामला चेन्नई का था। यहां के गिंडी में कलैगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (केसीएसएसएच) में एक शख्स ने ऑन ड्यूटी ऑन्कोलॉजिस्ट को चाकू से गोद दिया था। युवक की मां अस्पताल में भर्ती थी और कैंसर का इलाज करा रही थी। मां की बिगड़ी हालत से हताश होकर शख्स ने ये कदम उठाया था।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में दिख रहा था कि युवक जिसने डॉक्टर को चाकू से गोदकर बुरी तरह जख्मी कर दिया वो घटना को अंजाम देने के बाद आराम से वार्ड में घूम रहा था। वो खून से सना चाकू अपनी शर्ट से पोंछता है और वार्ड से बाहर निकलने लगता है।

(Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके मन में भी ऐसे ख्याल आ रहे हैं तो आप ऐसे किसी कदम को उठाने से पहले मदद मांग सकते हैं। मदद चाहिए तो क्लिक करें)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें