📅 Monday, 26 October 2026 | 01:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,210.90 ▲ +87.07 (+0.12%) • निफ्टी 50: 22,647.30 ▲ +47.30 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
राजस्थान

जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय में कार्यरत महिला संविदा कार्मिकों को दैनिक उपभोग की सामग्री वितरित

📅 08 March 2025, 01:25 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय में कार्यरत महिला संविदा कार्मिकों को दैनिक उपभोग की सामग्री वितरित
जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय में कार्यरत महिला संविदा कार्मिकों को दैनिक उपभोग की सामग्री वितरित

tyagihansa

कोटा.

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय के पूर्व छात्रा संगठन कार्यक्रम में पूर्व छात्रा संगठन की अध्यक्ष डॉ. संगीता सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. कुसुम गुप्ता उपाध्यक्ष श्रीमती हंसा त्यागी, सचिव प्राची दीक्षित, संरक्षिका श्रीमती स्नेहलता साहनी रचना चावला, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, डॉ. अनीता मालव, डॉ. मौसमी मीणा, अंजली शर्मा, श्रीमती शुभा गुप्ता आदि द्वारा महाविद्यालय में कार्यरत जरूरतमंद महिला संविदा कार्मिकों को दैनिक उपभोग की सामग्री व वस्त्र आदि का दान किया गया.

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह चंदेल ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और महिला दिवस मनाए जाने के पीछे के कारणों पर प्रकाश डाला साथी पूर्व छात्र संगठन के प्रशंसनिक कार्यों के लिए बधाई और आभार व्यक्त किया. पूर्व छात्रा संगठन की अध्यक्ष डॉ. संगीता सिंह ने आज के बदलते परिपेक्ष्य में विधि जागरूकता एवं लोकेशन ट्रेसिंग ऐप्स की आवश्यकता पर जोर दिया. ताकि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर अंकुश लग सके. 

मुख्य अतिथि रिटायर्ड आर ए एस भागवन्ती जेठवानी ने कहा कि महिलाएं आज आगे बढ़ रही है, उन्होंने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध होना चाहिए. उन्होंने कहा आज कई महिलाएं स्वयं सहायता समूह भी चला कर स्वयं को आर्थिक रूप से समृद्ध कर रही है. 

पूर्व छात्रा संगठन की संरक्षिका स्नेहलता साहनी ने कहा की महिलाओं को स्वयं का सम्मान करना चाहिए. तभी महिलाएं समाज के लिए स्तंभ बन पाएंगी, हर नारी मानसिक व शारीरिक रूप से स्वयं को सशक्त बनाएं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं के लिए भी समय निकालना चाहिए और हेल्दी डाइट लेनी चाहिए.

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ आरती शाह ने बताया कि महाविद्यालय मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कॉलेज की छात्राओं के लिए समय-समय पर व्याख्यान आयोजित करवाता है, उन्होंने बताया कि छात्राओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए महाविद्यालय कई कार्यक्रम करवाता आ रहा है.

विशिष्ट अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की वित्त नियंत्रक श्रीमती पूनम मेहता ने महाविद्यालय एवं संगठन कार्यकारिणी को मिल कर भविष्य में और विकास हेतु और अधिक कार्यक्रम करने पर जोर दिया. उद्बोधन की श्रृंखला में कोषाध्यक्ष कुसुम गुप्ता एवं उपाध्यक्ष हंसा त्यागी ने भी सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. प्राची दीक्षित ने किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें