Maths Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम में मैथ्स में लाने हैं शानदार नंबर, तो इन टिप्स का करें इस्तेमाल
Maths Board Exam Tips: 10वीं और 12वीं की की शुरुआत हो गयी है. ऐसे में कई छात्रों को मैथ्स में अच्छे नंबर लाने काफी मुश्किलें भी होती हैं. ज्यादातर छात्रों का आत्मविश्वास गणित की परीक्षा के कारण कम हो जाता है.
जिसका प्रभाव उनकी अन्य परीक्षाओं पर पड़ता है. शिक्षा के क्षेत्र में करीब 60% छात्रों को मैथ्स ज्यादा पसंद नहीं होती है. जिससे छात्र मान लेते हैं कि मैथ्स में अच्छे नंबर लाने के लिए एक्स्ट्रा आर्डिनरी ब्रेन होना जरुरी है. लेकिन हम आज आपको मैथ्स की तैयारी के लिए कुछ ऐसी टिप्स बताएँगे. जिससे आप मैथ्स में बिना घबराए अच्छे मार्क्स ला सकतें हैं.
इन चीज़ों से करें शुरुआत
सबसे पहले आपको बता दें कि मैथ्स एक थ्योरी, फॉर्मुला, कॉन्सेप्ट बेस्ड विषय है.मैथ्स के कॉन्सेप्ट्स, थ्योरी और फ़ॉर्मूला को आप चलते-फिरते पढ़ सकते हैं.साथ ही पूरी मैथ्स इन तीनों टर्म्स पर आधारित रहती है.इसलिए सबसे पहले मैथ्स के थ्योरी फॉर्मुला, कॉन्सेप्ट को क्लियर करें.
अनसाल्व्ड प्रश्नों को पहले क्लियर करें
कई बार ऐसा होता है कि हम चैप्टर्स को क्लियर करते समय ज्यादा मुश्किल सवालों को छोड़ देते हैं. और यही सवाल कई बार परीक्षा में आ जाते हैं. इसलिए दूसरा काम अपने द्वारा छोड़े गए अनसाल्व्ड प्रश्नों को हल करें. साथ ही उससे संबंधित डाउट्स को क्लियर करें.साथ ही उन्ही सवालों को बार बार सॉल्व करें.
कमजोर सेक्शन पर ध्यान दें
पूरे सिलेबस में से जिस भाग में आप कमजोर हैं उसपर ज्यादा ध्यान दें. इसके लिए आप सैंपल पेपर का प्रयोग कर सकतें हैं.सैंपल पेपर से आप उस भाग से आने वाले प्रश्नों की प्रैक्टिस कर सकतें हैं. जिससे उस भाग से परीक्षा में आने वाले प्रश्नों में आपको दिक्कत नहीं हो.
स्टेप्स में आंसर दें
जब भी आप परीक्षा में आने वाले बड़े सवाल की प्रैक्टिस करें तो उस सवाल को ज्यादा से ज्यादा स्टेप्स में हल करने की कोशिश करें. क्यूंकि स्टेप्स में सवाल हल करने से आपको भी उस सवाल को क्लीयर्ली समझने में मदद मिलेगी. साथ ही आप उस सवाल के हल को अच्छे से याद भी रख पाएंगे. स्टेप्स में हल करने से समय की बर्बादी नहीं होगी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
What is PM Kisan Mandhan Yojana : क्या है पीएम किसान मानधन योजना? अन्नदाताओं को हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये-स्पेशल योजनाएं