📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज इंदौर में एक शाम माताजी भेरुजी के नाम : 19 जुलाई को भव्य भजन संध्या के साथ रात्रि जागरण का आयोजन होगा

📅 16 July 2025, 11:01 AM • ✍️ अनिल बागोरा-अखिलेश जोशी • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज इंदौर में एक शाम माताजी भेरुजी के नाम : 19 जुलाई को भव्य भजन संध्या के साथ रात्रि जागरण का आयोजन होगा
पालीवाल समाज इंदौर में एक शाम माताजी भेरुजी के नाम : 19 जुलाई को भव्य भजन संध्या के साथ रात्रि जागरण का आयोजन होगा

अनिल बागोरा-अखिलेश जोशी

इंदौर. 

बालाजी म्यूजिकल ग्रुप आमेट राजस्थान माताजी की आज्ञा के अनुसार पालीवाल समाज के भजन गायक इंदौर में एक यादगार भक्तिमय से प्रेरित होकर "एक शाम माताजी, भेरूजी के नाम" भजन संध्या की प्रस्तृति देने जा रहे है, इस आयोजन में आप सभी धर्मप्रेमी जनता और पालीवाल समाज के समस्त समाजजन सादर आमंत्रित हैं. कार्यक्रम में आप सभी जरूर अवश्य पधारें.  

माँ माताजी व श्री भेरूनाथ जी के स्नेहमय आशीर्वाद से दिनांक 19 जुलाई 2025 शनिवार को श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर, राजबाड़ा स्थित माँ अन्नपूर्णा मंदिर परिसर, इमली बाजार इंदौर पर भव्य भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं. 

कार्यक्रम का आयोजन शाम 7. 00 बजे से प्रारंभ होकर माताजी की आज्ञा अनुसार देर रात्रि तक भक्तिभाव से संचालित होगा, पालीवाल वाणी को मिली जानकारी के मुताबिक माताजी की आज्ञा अनुसार 125 किलो की साकल के साथ तलवार भी माताजी के श्रीचरणों में भेंट की जाएगी.

कार्यक्रम में एक विशाल भजन संध्या होगी, जिसमें माताजी की जीवंत झांकी की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी. कार्यक्रम के निर्देशक ‘आप और हम’ हैं, तथा प्रस्तुति बालाजी म्यूजिकल ग्रुप आमेट (राज.) द्वारा दी जाएगी. विशेष रूप से आशीष जी पारिक, हेमंत जी बागोरा, रविशंकर जी व्यास अपनी मुखारविंद वाणी से भजनों की शानदार प्रस्तुति देंगे.

कार्यक्रम में समस्त समाजजनो को हर्ष के साथ सुचित किया जाता है कि आपके अपने आयोजन में पधार कर आयोजन को सफल बनाएं. आप सभी सादर आमंत्रित हैं. बालाजी म्यूजिकल ग्रुप ने बताया कि आयोजन ‘करने वाली माताजी, कराने वाली माताजी’ की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा हैं. धर्मप्रेमी समाजजनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्मलाभ जरूर लीजिए. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें