📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

क्या आपको दूसरों से ज्यादा ठंड? जानें क्या है इसके पीछे का कारण

📅 06 January 2024, 12:48 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्या आपको दूसरों से ज्यादा ठंड? जानें क्या है इसके पीछे का कारण
क्या आपको दूसरों से ज्यादा ठंड? जानें क्या है इसके पीछे का कारण

लाइफस्टाइल. सर्दी का मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इस मौसम में ठंड लगना नैचुरल है। लेकिन आप या आपके आसपास ऐसे कई लोग होंगे, जिन्हें इस मौसम में ज्यादा ठंड लगती है। विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादा ठंड लगना शरीर में किसी चीज की कमी का संकेत भी हो सकती है। ठंड के मौसम में शरीर गर्मी पैदा करने की तुलना में तेजी से गर्मी खोने लगता है। ठंड लगना आपके शरीर का तापमान वापस सामान्य करने के लिए गर्माहट पैदा करने का प्रयास करने का एक तरीका है।

ठंड लगने के पीछे थायरॉयड भी एक कारण है। थायरॉयड गर्दन में एक तितली के आकार की ग्रंथि है। यह हार्मोन बनती है जो शरीर को गर्म रहने में मदद करता है। इससे शरीर के सभी अंग अच्छे से काम कर पाते हैं। यदि थायरॉइड पर्याप्त मात्रा में इन हार्मोनों का निर्माण नहीं करता, तो ज्यादा ठंड लगती है। इस स्थिति में डॉक्टर्स से परामर्श जरूरी हो जाता है।

आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया भी ठंड ज्यादा लगने का एक कारण होता है। हमारी बॉडी हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन का उपयोग करती है। आयरन की कमी की स्थिति में थकान, चक्कर और कमजोरी महसूस होती है। इस स्थिति में सामान्य से अधिक ठंड महसूस होती है।

यदि आपको ठंड के मौसम से ठंड लग रही है, तो आप अपने शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए किसी गर्म स्थान पर जा सकते हैं, भारी कपड़े पहन सकते हैं या गर्म पेय पी सकते हैं। यदि इन सब कोशिशों के बाद भी ठंड दूर नहीं होती है। या यदि आपको ठंड लगने के साथ अन्य लक्षण भी हैं, तीव्र थकान, छाती में दर्द, असामान्य या गंभीर पेट दर्द, सांस लेने में दिक्कत हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें