Amet News : 10 फीट लम्बा अजगर आया घर मे मचा हडकंप रेस्क्यु कर जगल मे छोडा
आमेट. नगर के आबादी क्षेत्र वार्ड संख्या 23 निमडिया बावजी चन्द्र भागा नदी तट पर बने प्यारेलाल बागवान के मकान मे रात्री 10.30 बजे अचानक 10 फीट लम्बा अजगर मकान के बाहर बने बरामदे से होकर मेन गेट की फाटक से घर मे घुसने की कोशिश कर रहा था. सुरेश माली अचानक वहा आया और देखा घर वालों को बुलाया, तो हडकम्प मच गया. तथा आसपास के लोग एकत्रित हो गए.
इस पर राहुल सरगरा सांप स्नेक्चर वन्य जीव प्रेमी को फोन पर बुलाया, राहुल द्वारा बडी सावधानी से अजगर को पकड कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ा गया. चुन्नी लाल बागवान ने बताया कि 10 मिनिट पहले हम सभी घर के सदस्य घर के अन्दर गए ही थे. की अचानक इतना बडा अजगर आ गया पता ही नही चला, तुरन्त पता चल गया अन्यथा अजगर घर घुस जाता, तो बडा हादसा हो सकता था.
चुन्नी लाल ने बताया कि लम्बे समय से नगर पालिका की लापरवाही से रोड लाईट बन्द है. हमारे मकान नदी के पास होने के कारण आए दिन जहरीले जानवरो का खतरा बना रहता है. रोड लाईटे बन्द होने से अन्धेरे मे पत्ता ही नही चल पाता है. वार्ड वासियो ने रोड लाईट ठीक करने की मांग की.
इस दौरान चुन्नी लाल बागवान, महेन्द्र बागवान, सुरेशमाली, पारस कुमावत, राजुमाली, नन्दलाल माली, विनोद शाहु, देवीलाल माली सहित वार्ड के कई महिला पुरुष मोके पर एकत्रित हुए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया