📅 Wednesday, 23 September 2026 | 05:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,670 🥈 चांदी (1kg): ₹253,100 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप करेगा विशेष रूप से 28 जुलाई को श्री नागेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक

📅 25 July 2025, 10:52 AM ✍️ अनिल बागोरा-कैलाश पालीवाल ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप करेगा विशेष रूप से 28 जुलाई को श्री नागेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक
श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप करेगा विशेष रूप से 28 जुलाई को श्री नागेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक

अनिल बागोरा-कैलाश पालीवाल

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के युवाओं की टीम द्वारा हमेशा धार्मिक, सामाजिक कार्यो में हमेशा अग्रणी भुमिका निरंतर निभा रहा हैं.

इसी शुभ कड़ी में श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप के पंड़ित अखिलेश जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण माह में श्री नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में श्रावण मास के तृतीय सोमवार 28 जुलाई 2025 सोमवार को 24 वां आयोजन प्रात : स्मरण, रुद्राभिषेक के साथ प्रारंभ होगा.

दिनांक 28 जुलाई 2025 श्रावण माह के तृतीय सोमवार को रुद्राभिषेक सुबह 7.00 बजे से आरंभ होगा वहीं संध्या कालीन अभिषेक शाम 5.00 बजे से श्रृंगार दर्शन शाम 6.00 बजे एवं भव्य महाआरती शाम 7.00 बजे से प्रारंभ होगी, तद्पश्चात् महाप्रसाद का वितरण होगा. इस दौरान भक्तगण श्री नागेश्वर महादेव जी का विशेष नयनाविराम विशेष श्रृंगार के दर्शन लाभ लेगें. वही रात्रि 8 : 00 बजे से भजन कीर्तन का कार्यक्रम शुरू होगा जो देर रात तक जारी रहेगा.

प्रतिवर्षानुसार इस बार भी श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप के तत्वावधान में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को पालीवाल समाज भवन, माँ अन्नपूर्णा मंदिर, 152, इमली बाजार इंदौर पर आयोजन आयोजित किया जा रहा हैं. श्री नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक के साथ नयनाविराम विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा. श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप के समस्त सदस्यों ने समाज के परिजनों से सादर आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में आप जरूर पधारकर धर्म लाभ अवश्य लीजिए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें