भोले के दर्शन को निकले और दो वर्षीय मासूम बालिका रुही को होटल में ही भूल गए...
बड़वाह. मध्यप्रदेश में बड़वाह पुलिस के सामने एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए. दरअसल, दिल्ली का रहने वाला आबुआ परिवार ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर दर्शन को प्रदेश में आया था. जब वह ओंकारेश्वर में दर्शन कर यहां की पंचवटी नामक होटल में खाना खाने रूके तो दो वर्षीय मासूम बालिका रुही को वहीं छोड़ गए.
मजे की बात तो यह है कि वे आधे रास्ते पहुंच भी गए. खबरों की मानें तो यह भूल इसलिए हुई कि परिवार दो कार में सवाल था. इससे माता-पिता को लगा कि बेटी दूसरी कार में दादी के पास होगी. जब बच्ची होटल में रोती मिली तो यहां के स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बड़वाह पुलिस को सूचित किया.
पुलिस ने भी तत्काल सोशल मीडिया की मदद ली और सीसीटीवी की मदद से कार के नम्बर के जरिए ड्राइवर से सम्पर्क किया. एसडीओपी अर्चना रावत की अगुवाई में परिजनों को बड़वाह थाने बुलाया और बच्ची को परिवार के सुपुर्द किया. बच्ची को वापस अपने पास पाकर परिवार की जान में जान आई और उन्होंने इस सजगता पर होटल स्टाफ सहित बड़वाह पुलिस को धन्यवाद दिया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
गिरफ्तार करो या मंडी लगाने दो : CM इंदौर से रणछोड़ कर भाग गए, जीतू पटवारी, इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज में कांग्रेस का प्रदर्शन
नकली सत्यापन वेबसाइट : इंदौर में आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में कथित फर्जीवाड़े का मामला : कियोस्क संचालक के साथ निगम कर्मचारी भी शामिल
भारत से अमेरिका तक LVGC नारी शक्ति की गूंज : पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने पत्र लिखकर दिया शुभाशीष
मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे खुद जनगणना की कमान संभालें और तय समयसीमा में जनगणना की प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं