📅 Sunday, 27 September 2026 | 08:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

शिव सरकार पर भारी कर्मचारी : हड़ताल पर बैठे पटवारियों का अनोखा प्रदर्शन-नतीजा बेअसर

📅 20 September 2023, 01:03 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शिव सरकार पर भारी कर्मचारी : हड़ताल पर बैठे पटवारियों का अनोखा प्रदर्शन-नतीजा बेअसर
शिव सरकार पर भारी कर्मचारी : हड़ताल पर बैठे पटवारियों का अनोखा प्रदर्शन-नतीजा बेअसर

भोपाल :

जैसे, जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं और आचार संहिता की आहट ने कर्मचारियों में मायूसी छाने लग गई. कर्मचारी संगठनों के टॉप लीडर को भी डर सताने लग गया है कि अगर आचार संहिता लग गई, तो हम कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे, क्योंकि कर्मचारी संगठनों ने बड़े-बड़े वादे कर उन्हें हल करवाने के लिए भोपाल में बड़े आंदोलन तो करवा लिए...लेकिन अभी तक नतीजा बेअसर दिखाई दे रहा हैं. मुख्यमंत्री चौतरफा सबका ध्यान रख रहे है, लेकिन छोटे कर्मचारियों पर अभी तक एक नजर भी नहीं उठाकर देखी.

मध्यप्रदेश मेंलंबे समय से हड़ताल पर बैठे पटवारी की मांगों को सरकार सुनने को तैयार नहीं है, तो वहीं दूसरी तरफ पटवारी भी अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इसका एक नजारा जबलपुर में देखने को मिला। जहां हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। 

जबलपुर शहर के मालवीय चौक में तमाम पटवारी इकट्ठे हुए और उन्होंने पहले तो झाड़ू लगाई और उसके बाद फिर खुद पर कोड़े भी बरसाए। हड़ताल पर बैठें पटवारियों का कहना है कि लंबे समय से सरकार हमसे बात जरूर कर रही है लेकिन हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। मांगों को लेकर पटवारियों का प्रदर्शन जारी

बता दें कि मध्यप्रदेश में पटवारी हड़ताल को 22 दिन हो रहे हैं। प्रदेश के 19 हजार पटवारी 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पिछले 25 वर्षों से लंबित मांगें पूरी न होने के चलते प्रदेश भर के पटवारी सरकार से नाराज चल रहे हैं, जिसके चलते पटवारियों का आंदोलन जारी है। पटवारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें