दुल्हन के रिश्तेदारों को सोने को नहीं मिली जगह : जमकर हुआ विवाद : थाने से हुई विदाई
शिवपुरी : (जगदीश राठौर) मध्य प्रदेश के शिवपुरी की जवाहर कॉलोनी में एक विवाह समारोह में जमकर हंगामा हो गया. वधु पक्ष का कहना था कि लड़के वालों ने बुला तो लिया, लेकिन न स्वागत किया और न ही कोई इंतजाम किए. इस बात को लेकर स्वागत से फेरों तक बीच-बीच में विवाद चलता रहा. रात में सोने के लिए जगह नहीं मिली तो विवाद और बढ़ गया और बात शादी तोड़ने पर पहुंच गई. इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी तो मामला सुलझा. वधु की विदाई भी थाने से ही हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी आईटीआई के पीछे रहने वाले जोशी परिवार के संजय जोशी का विवाह ललितपुर की रहने वाली युवती से हुआ था. विवाह से पहले वर पक्ष ने वधु पक्ष को शिवपुरी आने का निमंत्रण दिया. तय हुआ कि वधु पक्ष 100 से 150 लोग साथ में लाएगा. विवाह के दौरान ललितपुर के वधु पक्ष की ओर से 200 लोग शिवपुरी आ गए. इससे अव्यवस्थाएं बढ़ी और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नकली सत्यापन वेबसाइट : इंदौर में आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में कथित फर्जीवाड़े का मामला : कियोस्क संचालक के साथ निगम कर्मचारी भी शामिल
भारत से अमेरिका तक LVGC नारी शक्ति की गूंज : पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने पत्र लिखकर दिया शुभाशीष
मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे खुद जनगणना की कमान संभालें और तय समयसीमा में जनगणना की प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सातवें वेतनमान का लाभ देने के मामले में सख्त रुख अपनाया : अगली सुनवाई 24 दिसंबर 2026 को होगी
बिरहा गायिका रुचि यादव के विवादित वीडियो पर ब्राह्मणों-संतों ने की सख्त निंदा : लोकगीत की आड़ में संस्कृति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं : पं. महेश पुजारी