📅 Monday, 28 September 2026 | 02:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

पत्नी ने रोते हुए की शिकायत तो घर पहुंची पुलिस : कूलर की तलाशी लेने पर रह गई दंग

📅 10 October 2025, 01:53 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पत्नी ने रोते हुए की शिकायत तो घर पहुंची पुलिस : कूलर की तलाशी लेने पर रह गई दंग
पत्नी ने रोते हुए की शिकायत तो घर पहुंची पुलिस : कूलर की तलाशी लेने पर रह गई दंग

बागपत.

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को सकते में डाल दिया. दरअसल, यहां जब एक पत्नी ने जब अपने पति की ‘काली करतूत’ का राज खोला, तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई. घर की तलाशी के दौरान जब एक पुराना कूलर खोला गया, तो उसमें से गोलियों और तमंचों का जखीरा बरामद हुआ, मानो किसी गैंगस्टर का ठिकाना हो.

बता दें कि यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जवाहरपुर मेवला गांव का है. यहां की एक महिला ने डायल 112 पर कॉल कर रोते हुए पुलिस से मदद मांगी. महिला ने बताया कि उसका पति नवीन आए दिन उससे मारपीट करता है, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है, और घर में अवैध हथियारों का जखीरा रखे हुए है.

पुलिस ने तुरंत नवीन को हिरासत में ले लिया और सारे हथियार जब्त कर लिए. फिर आरोपी पति को थाने ले आई. पुलिस पूछताछ में पता चला अवैध असलहा दिल्ली के एक शख्स से खरीदा गया था. अब पुलिस ये भी जांच कर रही है कि नवीन का संबंध किसी अवैध हथियार गिरोह से तो नहीं है और ये असलहे कहां से आए

बागपत पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए अपने X अकाउंट पर भी पोस्ट किया है. प्रवीण सिंह चौहान (एएसपी, बागपत) ने बताया कि कोतवाली पुलिस को महिला ने सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 22 कारतूस व 3 तमंचे बरामद कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें