📅 Saturday, 10 October 2026 | 08:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

नाथद्वारा की यामिनी पुरोहित को टैरो ज्योतिष में पीएचडी उपाधि

📅 27 September 2026, 11:34 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नाथद्वारा की यामिनी पुरोहित को टैरो ज्योतिष में पीएचडी उपाधि
नाथद्वारा की यामिनी पुरोहित को टैरो ज्योतिष में पीएचडी उपाधि

नाथद्वारा.

नाथद्वारा की यामिनी पुरोहित ने टैरो ज्योतिष के क्षेत्र में शोध कार्य पूरा कर डाक्टरेट(Ph.D.) की उपाधि हासिल की है। उदयपुर स्थित महर्षि कॉलेज ऑफ वैदिक एस्ट्रोलॉजी की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्वानों, गुरुजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी. 

यामिनी पुरोहित को टैरो ज्योतिष में मिली डॉक्टरेट की उपाधि।  

 

नाथद्वारा नगर के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां की प्रतिभाशाली बेटी यामिनी पुरोहित ने टैरो ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध कार्य पूर्ण करते हुए डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की है। उदयपुर में महर्षि कॉलेज ऑफ वैदिक एस्ट्रोलॉजी की ओर से आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में विद्वानों, गुरुजनों तथा गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई।

 

यामिनी पुरोहित ने अपने शोध प्रबंध का विषय "टैरो ज्योतिष से विभिन्न बाधाओं का निदान" रखा था, जो एक अत्यंत रोचक एवं व्यावहारिक विषय माना जा रहा है। इस विषय पर उन्होंने डॉ. रिद्धि साहू के कुशल मार्गदर्शन में लंबे समय तक अध्ययन एवं अनुसंधान किया। शोध के दौरान उन्होंने यह प्रदर्शित करने का प्रयास किया कि किस प्रकार टैरो कार्ड्स के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में आने वाली विभिन्न बाधाओं की पहचान कर उनका समाधान खोजा जा सकता है।

अपने समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से यामिनी ने यह शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया, जिसकी सराहना समारोह में उपस्थित विद्वानों द्वारा भी की गई।

महर्षि कॉलेज ऑफ वैदिक एस्ट्रोलॉजी, उदयपुर में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में यामिनी पुरोहित को औपचारिक रूप से डॉक्टर की उपाधि से विभूषित किया गया। इस अवसर पर मौजूद शिक्षाविदों ने उनके शोध कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया, यामिनी ने इस उपलब्धि के लिए अपने पति मधुसूदन पुरोहित, पिता जगदीश चंद्र शर्मा (बम्बई धर्मशालावाले) व भ्राता दीपेश शर्मा ओर परिवार का विशेष योगदान बताया।  

यामिनी पुरोहित की इस उपलब्धि से नाथद्वारा नगर में हर्ष का माहौल व्याप्त है। उनकी इस सफलता पर परिवारजनों के साथ-साथ शहर के परिचितजनों में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यामिनी की यह उपलब्धि नगर की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी, जो उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना संजोए हुए हैं।

नाथद्वारा की बेटी यामिनी पुरोहित ने टैरो ज्योतिष के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर नगर का गौरव बढ़ाया, उदयपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की उपाधि प्रधान की परिवार जनों और पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल किरण, पालीवाल सखी, पालीवाल न्यूज, इंदौर मेरी पहचान मीडिया समूह सहित कई समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए यामिनी पुरोहित को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें