📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : आगामी वर्ष 2026 मध्यप्रदेश में जिला न्यायपालिका में प्रथम और तृतीय शनिवार को अवकाश रहेगा

📅 09 October 2025, 08:04 PM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : आगामी वर्ष 2026 मध्यप्रदेश में जिला न्यायपालिका में प्रथम और तृतीय शनिवार को अवकाश रहेगा
indoremeripehchan : आगामी वर्ष 2026 मध्यप्रदेश में जिला न्यायपालिका में प्रथम और तृतीय शनिवार को अवकाश रहेगा

वर्ष 2026 में जिला न्यायपालिका में साल के 365 दिन में से केवल 102 दिन अवकाश रहेगा

इंदौर. अभिभाषक संघ इंदौर के पूर्व अध्यक्ष श्री गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने पालीवाल वाणी को बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के रजिस्ट्रार जनरल महोदय ने मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका के लिए वर्ष 2026 के प्रस्तावित अवकाशों की टेन्टटीव लिस्ट  जारी कर दी है. 

अस्थाई कैलेण्डर-2026 जारी...!

टेन्टटीव सूची के अनुसार वर्ष 2026 में जिला न्यायपालिका में (जिला व सत्र न्यायालय और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में) 52 - दिन रविवार, 24 - दिन प्रथम व तृतीय शनिवार और 26 - दिन विभिन्न पर्व और त्यौहारों के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा. साल के 365 दिनों में से केवल 102 दिन जिला न्यायपालिका में अवकाश रहेगा.

श्री गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया है कि टेंटटीव लिस्ट के अनुसार जिला न्यायपालिका में वर्ष 2026 में  संभवत : 1-जनवरी को नववर्ष, 26 -जनवरी को गणतंत्र दिवस, 03-मार्च को होली,19- मार्च को गुड़ी पड़वा, 20- मार्च को चैटीचण्ड, 27- मार्च को रामनवमी, 31- मार्च को  महावीर जयंती, 03- अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14- अप्रैल डॉं. अम्बेडकर जयंती/बैसाखी, 01- मई को बुध्द पूर्णिमा, 27- मई को ईद उल जुहा, 26- जून को मोहर्रम, 24- अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी, 28- अगस्त को रक्षाबंधन, 04- सितंबर को जन्माष्टमी,14- सितंबर को गणेश चतुर्थी, 02- अक्टूबर को गांधी जयंती,10-अक्टूबर को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या ,19, 20 और 21- अक्टूबर को विजयादशमी/दशहरा, 06- नवंबर को धनतेरस, 09 और 10 -नवम्बर को गोवर्धन पूजा 24-नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 -दिसंबर 2026 को क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में जिला न्यायपालिका में अवकाश रहेगा.

श्री गोपाल कचोलिया ने आगे बताया है कि जिला न्यायपालिका में ग्रीष्मकालीन अवकाश 18- मई से 12 -जून और शीतकालीन अवकाश 24- दिसम्बर से 31- दिसंबर 2026 तक रहेगा. इस दौरान सिविल/ दीवानी न्यायालयों में काम-काज नहीं होगा, लेकिन फौजदारी व अन्य न्यायालयों में कामकाज जारी रहेगा. आगामी वर्ष -2026 में हर महीने प्रथम और तृतीय शनिवार को जिला न्यायपालिका में अवकाश रहेगा.

गोपाल कचोलिया “अभिभाषक“ 

पूर्व अध्यक्ष अभिभाषक संघ इंदौर

मोबाईल संवाद 9827094681 

आगामी वर्ष- 2026 में जिला न्यायपालिका में ग्रीष्मकालीन अवकाश 18- मई से 12- जून तक और शीतकालीन अवकाश 24-दिसम्बर से 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें