📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

हत्या की, खून से सने कपड़े बदले और घर जाकर सो गया

📅 10 October 2025, 02:12 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हत्या की,  खून से सने कपड़े बदले और घर जाकर सो गया
हत्या की, खून से सने कपड़े बदले और घर जाकर सो गया

पुलिस ने क्यूआर कोड के दम पर दबोच लिया

इंदौर.

इंदौर में कल रात विजय नगर क्षेत्र में हुई पार्थ दीवान की हत्या के मामले में पुलिस ने आज सुबह आरोपी लविश वाडे को उसके कालिंदी गोल्ड सिटी स्थित घर से पकड़ा. उसने अपने दोस्त निकुंज और एक अन्य साथी का भी नाम इस हत्याकांड में कबूला है.

खबर है कि पुलिस को छानबीन के दौरान यह सुराग लगा था कि इन हत्यारों में से पार्थ ने वाइन शॉप पर ऑनलाइन पेमेंट किया था और पुलिस उसी आधार पर लविश तक पहुंचने में कामयाब रही. लविश और उसके दो अन्य साथी दोस्त चिराग का जन्मदिन मनाने के लिए स्कीम नं. 54 स्थित वाइन शॉप के बाहर अवैध अहाते में जाम छलका रहे थे और इसी दौरान अन्य युवकों से पार्थ की कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामूली विवाद मारपीट और हत्या में बदल गया.

बदमाशों ने पार्थ पर हमला करने की कोशिश की तो पार्थ अपनी जान बचाने के लिए भागा, लेकिन करीब 50 मीटर दूर तीन हमलावरों ने उसे घेरते हुए उस पर पीछे चाकू से हमला बोल दिया और सीने में भी चाकू घोंप दिया और एक्टिवा लेकर फरार हो गए. लविश हत्या के बाद खून से सने कपड़े बदलकर घर जाकर सो जाता है, जिसे पुलिस ने आज सुबह उसे घर से पकड़ा..!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें