📅 Monday, 26 October 2026 | 07:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

जुआ-सट्‌टे में 5 लाख का हुआ कर्जा, सोशल मिडिया पर मेसेज लिख किया आत्मदाह का प्रयास, दोस्त ने बचाई जान

📅 06 September 2021, 01:47 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जुआ-सट्‌टे में 5 लाख का हुआ कर्जा, सोशल मिडिया पर मेसेज लिख किया आत्मदाह का प्रयास, दोस्त ने बचाई जान
जुआ-सट्‌टे में 5 लाख का हुआ कर्जा, सोशल मिडिया पर मेसेज लिख किया आत्मदाह का प्रयास, दोस्त ने बचाई जान

रीवा में दोस्त की मुस्तैदी से एक युवा व्यापारी की जान बच गई। युवक ने दोस्त को सोशल मीडिया पर आत्महत्या का मैसेज भेजा। दोस्त ने तुरंत पुलिस और उसके परिवार वालों को सूचना दे दी। खुद भी उसके घर पहुंच गया। कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा, तो युवक फंदे पर झूलने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की। उसने सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें जुआ-सट्‌टे की लत के कारण 5 लाख रुपए कर्ज में डूबे होने की बात लिखी है।

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

ये लिखा सुसाइड नोट में...

‘आप सभी के प्यार के लिए सादर अभिवादन! जिंदगी में थक चुका हूं। सब कुछ हार चुका हूं। अब उम्मीद बाकी नहीं है। मेरे में कुछ करने की चंद शब्दों में यही बोल सकता हूं, लालच बुरी बला है। जल्दी बड़ा आदमी बनने के चक्कर में अच्छी जिंदगी की आग लगा दी। मैं सचिन सोनी होश हवास में लिख रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। मेरे मरने के बाद अगर कुछ करना है, तो जुआ सट्टा जरूर बंद करवा देना। क्योंकि मेरा घर उजाड़ चुका है। अब किसी और घर उजड़े। अगर आपने मेरा कुछ भी अच्छा किया है और आपका अच्छा दोस्त रहा हूं। मैं तो वादा है, आप मुझे हर जगह पाओगे। जब किसी लंगड़े को देखना, तो यही सोचना सचिन है।

ये भी पढ़े : बंद होगा व्हाट्सप्प! 1 नवम्बर से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, कही आपका फ़ोन तो शामिल तो नहीं देखे लिस्ट

ये भी पढ़े : Cheque देते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

ऐसे लोगों का कभी परिहास न उड़ना। सोचा था जिंदगी शान से काटेंगे, लेकिन हिम्मत टूट गई है। अब बर्दाश्त नहीं होता। मेरे जीवन के कुछ अमिट लोग हैं। उनमें प्रदीप भईया/पप्पू भईया/मेरा छोटा भाई सौरभ व बहुत ही अच्छा है। उसका ध्यान ये लोग जरूर रखेंगे। मेरे मरने का कारण सिर्फ और सिर्फ कर्ज है। मैं 5 लाख रुपए के कर्ज में डूब चुका हूं। सारे रास्ते बंद हैं। समझ नहीं आता, क्या करें, क्या नहीं। मेरी मां रोएगी, लेकिन मम्मी मैंने सब बर्बाद कर दिया। अब हिम्मत नहीं है, आपके सामने, भाई के सामने खड़ा होने की। तुम्हरा, सचिन सोनी’

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें