इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के HR (ह्यूमन रिसोर्स) डिपार्टमेंट के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट क्रिस विलियम्स (Chris Williams) बेहद जरूरी जानकारी के साथ सामने आए हैं। उन्होंने बताया है कि किन तीन कैटेगरी के कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा अधिक है और किन दो कैटेगरी के कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित है।
क्रिस विलियम्स अब पॉडकास्ट करते हैं। उन्होंने कहा है, बहुत से लोग न्यूज़ में छंटनी की खबर देख रहे हैं और अपनी छंटनी के जोखिम के बारे में सोच रहे हैं। हर बिजनेस, कंपनी, यहां तक कि हर विभाग का जोखिम अलग होता है। लेकिन कुछ डिपार्टमेंट दूसरों की तुलना में अधिक असुरक्षित होते हैं।
क्रिस विलियम्स के मुताबिक, छंटनी के दौर में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की नौकरियों को सबसे अधिक खतरा होता है। इसका मुख्य कारण यह है कि कंपनियों ने कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को जरूरत के अनुसार अस्थाई तौर रखा होता है। ऐसा कर कंपनियां खुद को मंदी के लिए तैयार रखती हैं। जैसे मुश्किल समय आता है अनुबंध कर्मचारी को हटाना सबसे आसान होता है।
नए साल के पहले ही महीने में अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। अमेजन 18,000, माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 और गूगल 12,000 कर्मचारियों को निकाल सकता है। इस तरह सिर्फ इन तीन कंपनियों से 40,000 कर्मचारी निकाले जा सकते हैं।