📅 Thursday, 12 November 2026 | 10:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,911.01 ▲ +804.41 (+0.99%) • निफ्टी 50: 25,299.35 ▲ +254.65 (+1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,090 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,800 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
नौकरी

MP Police : युवाओं के लिए गुड न्यूज, पुलिस विभाग में 8500 पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने दी हरी झंडी

📅 13 May 2025, 09:56 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP Police : युवाओं के लिए गुड न्यूज, पुलिस विभाग में 8500 पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने दी हरी झंडी
MP Police : युवाओं के लिए गुड न्यूज, पुलिस विभाग में 8500 पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने दी हरी झंडी

MP Police Recruitment: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8500 पदों पर भर्ती को हरी झंडी दे दी है, जिसमें लंबे समय बाद सब इंस्पेक्टर की भी नियुक्ति होने जा रही है। इसको लेकर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है।

MP पुलिस में जल्द होगी 8500 नई भर्तियां

मध्य प्रदेश में गृह विभाग में 25 हजार रिक्त पदों की कमी के बीच 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी, इसमें 7500 सिपाहियों, 500 सब इंस्पेक्टर और 500 ऑफिस स्टाफ के पद शामिल हैं, प्रदेश में 8 साल बाद सब इंस्पेक्टर की भर्ती होगी, गृह विभाग ने सब इंस्पेक्टर पदों के भर्ती नियमों में संशोधन भी कर दिया है, प्रदेश सरकार ने 30 जनवरी को ऑफिस स्टाफ की भर्ती की अनुमति भी जारी कर दी थी।

MP Police: 8 साल बाद हो रही भर्ती, बदले गए नियम

MP में सब इंस्पेक्टर की भर्ती पिछली बार 2017 में हुई थी। अब 8 साल बाद सरकार ने फिर से SI पदों के लिए रास्ता साफ किया है। गृह विभाग ने भर्ती नियमों में भी संशोधन कर दिया है, जिससे प्रक्रिया और पारदर्शी और सरल हो सके।

MP Policeभर्ती: 25 हजार पद खाली, हर साल 500 से ज्यादा रिटायरमेंट

DGP कैलाश मकवाना ने डीजीपी पद संभालते ही विभाग में रिक्त पदों की स्थिति का आकंलन किया था। उन्हें पता चला कि एक लाख की मंजूरी के मुकाबले सिर्फ 75 हजार पुलिसकर्मी कार्यरत हैं और हर साल 500-700 जवान रिटायर हो रहे हैं।

MP Policeभर्ती: नियमों में बदलाव

दरअसल, गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए होने वाली भर्ती के नियमों में बड़ा संशोधन किया है, गृह विभाग ने सब इंस्पेक्टर के रेडियो, फोटो और फिंगरप्रिंट पदों के लिए उम्र सीमा 36 से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी है। यह संशोधन कई योग्य उम्मीदवारों के लिए राहत लेकर आया है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें