📅 Thursday, 29 October 2026 | 11:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,400 • 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
नौकरी

विधि छात्रों के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका : 11 दिसम्बर तक राजकॉप सिटीजन ऐप से करें आवेदन

📅 29 October 2026, 09:36 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विधि छात्रों के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका : 11 दिसम्बर तक राजकॉप सिटीजन ऐप से करें आवेदन
विधि छात्रों के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका : 11 दिसम्बर तक राजकॉप सिटीजन ऐप से करें आवेदन

1 जनवरी 2027 से शुरू होगा अवैतनिक इंटर्नशिप कार्यक्रम; विधि स्नातक, स्नातकोत्तर छात्र और शोधार्थी कर सकेंगे आवेदन

जयपुर. 29 अक्टूबर। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय की अपराध शाखा की ओर से विधि विश्वविद्यालयों एवं विधि महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अवैतनिक इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्यक्रम के लिए पात्र विद्यार्थी 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत 1 जनवरी 2027 से होगी।

उप महानिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा श्री दीपक भार्गव ने बताया कि विधि स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययनरत वे छात्र-छात्राएं और शोधार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करते हैं।

राजकोप सिटीजन ऐप के माध्यम से होंगे आवेदन 

इंटर्नशिप के लिए आवेदन राजकोप सिटीजन ऐप के माध्यम से किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन करने से पहले विज्ञप्ति में दी गई शर्तों एवं दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं।

विभिन्न विधि संस्थानों को भेजा गया पत्र 

इस संबंध में अपराध शाखा की ओर से राजस्थान लॉ यूनिवर्सिटी फाइव ईयर कॉलेज, जयपुर; राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर; सुबोध लॉ महाविद्यालय, जयपुर; वनस्थली विद्यापीठ, निवाई (टोंक); एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुर; सेंट विल्फ्रेड कॉलेज ऑफ लॉ, जयपुर; कनोडिया स्कूल ऑफ लॉ फॉर वीमेन, जयपुर; मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर तथा सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे सहित विभिन्न विधि शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर पात्र विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की जानकारी देने को कहा गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें