📅 Thursday, 29 October 2026 | 11:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,400 • 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
इंदौर

ब्राह्मण समाज 30 अक्टूबर को "लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा" में होगा शामिल

📅 29 October 2026, 09:52 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्राह्मण समाज 30 अक्टूबर को "लोकतंत्र  बचाओ पदयात्रा" में होगा शामिल
ब्राह्मण समाज 30 अक्टूबर को "लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा" में होगा शामिल

कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में हुई ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी, लोकतंत्र और राष्ट्रीय सुरक्षा पर हुई चर्चा

sunil paliwal-Anil Bagora

इंदौर. सर्व ब्राह्मण युवा संगठन की ओर से आयोजित प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में 30 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में पूरी ताकत से शामिल होने का संकल्प लिया गया। संगोष्ठी में प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से देश की वर्तमान परिस्थितियों, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

संगोष्ठी में राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्थिरता को सर्वोपरि बताते हुए सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने विदेशी शक्तियों के कथित हस्तक्षेप और देश की आंतरिक स्थिरता को प्रभावित करने वाली चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन राष्ट्रीय हित, संवैधानिक व्यवस्था और सामाजिक समरसता के प्रति जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है।

चर्चा में विश्व के विभिन्न देशों में राजनीतिक अस्थिरता और सामाजिक अशांति के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही, समाज के प्रबुद्ध वर्ग से तथ्यों और विवेक के आधार पर जनजागरण करने तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट सहित बड़ी संख्या में संगठन के विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारीगण, ब्राह्मण सम

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें