रिलायंस कैपिटल की बिक्री प्रक्रिया पर नई अपडेट : शेयर के भाव में तेजी
अनिल अंबानी समूह की रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) की समाधान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 90 दिनों का विस्तार हो सकता है. इसके लिए कर्जदाताओं ने बैठक की है. सूत्रों के अनुसार सीओसी की बैठक में अधिकांश ऋणदाता समाधान प्रक्रिया को पूरा करने की समयसीमा बढ़ाने के पक्ष में थे. उन्होंने बताया कि अगली बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा.
दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के अनुसार प्रशासक को आरसीएल के समाधान को 180 दिनों के भीतर यानी तीन जून 2022 तक पूरा करना है. ऐसे में 90 दिन का विस्तार लेने के बाद सीओसी के पास प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 3 सितंबर 2022 तक का समय होगा.
आपको बता दें कि अडानी फिनसर्व, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, टाटा एआईजी, एचडीएफसी एर्गो और निप्पन लाइफ इंश्योरेंस उन 54 कंपनियों में शामिल हैं, जिन्होंने एनबीएफसी के अधिग्रहण में दिलचस्पी दिखाई है. आपको बता दें कि रिलायंस कैपिटल के शेयर भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार के कारोबार में रिलायंस कैपिटल का शेयर भाव 20.15 रुपए पर था। बीते कुछ दिन से कंपनी के शेयर में अपर सर्किट लगा है। वहीं, मार्केट कैपिटल 500 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Investment News: सिर्फ ₹1,000 से करें सरकारी बॉन्ड में निवेश! Nippon India Mutual Fund का नया Index Fund लॉन्च, जानें कितना मिलेगा रिटर्न
Post Office New Rules 2026: डाकघर में पैसा जमा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! ₹500 बैलेंस से लेकर अकाउंट बंद होने तक बदल गए कई नियम
Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में भारी गिरावट से मचा हड़कंप! क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? जानिए विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
Gold Price Crash: क्या सोना ₹1 लाख के नीचे जाएगा? चांदी भी ₹1.50 लाख से फिसली, विशेषज्ञों ने बताया अगला टारगेट