📅 Sunday, 25 October 2026 | 02:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : नशा करने से रोका तो टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार पर तीन गुंडों ने किया हमला...

📅 15 August 2025, 01:53 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : नशा करने से रोका तो टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार पर तीन गुंडों ने किया हमला...
indoremeripehchan : नशा करने से रोका तो टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार पर तीन गुंडों ने किया हमला...

इंदौर.

टाइम्स ऑफ इंडिया इंदौर के पत्रकार सागर चौकसे पर देर रात परदेशीपुरा क्षेत्र के तीन गुंडों ने हमला कर दिया... सागर विजय नगर स्थित अपने दफ्तर से आदर्श बिजासन नगर जा रहे थे... तभी घर के पास मौजूद आंगनवाड़ी केन्द्र पर कुनाल पंवार, शुभम चौकसे व एक अन्य युवक वहां बैठकर नशा कर रहे थे.

]चौकसे ने गार्डी पार्क कर तीनों को वहां से हटने को कहा तो शुभम आया और पत्रकार से हाथापाई करने लगा. इसके बाद तीनों चाकू से सागर पर वार करने लगे, तभी पत्रकार बचकर घर की दौड़े और गेट लगा लिया. हंगामे के चलते आसपास के रहवासी भी जागे और उन्होंने गुंडों का विरोध किया, जिसके बाद तीनों वहां से भाग गए.

पत्रकार सागर चौकसे के मुताबिक, यहां अवैध नशा बेचा जाता है और रात को अक्सर राहगिरों से पैसे मांगने को लेकर विवाद होता रहता है. इन तीनों ने रात को दो अन्य रहवासियों के घर भी हंगामा किया था..पत्रकार पर हुए इस हमले की खबर जैसे ही इंदौर के मीडिया को लगी तो परदेशीपुरा थाने पर देर रात तक पत्रकारों का जमावड़ा रहा. इस मामले में तीनों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है.

तेजी से फैल रहा नशे का अवैध कारोबार

वैसे तो मीडिया 'नशे पर वार' से लेकर प्रशासन भी अन्य नशा विरोधी अभियान चला रहा है. बावजूद इसके इंदौर में अवैध नशे का ग्राफ कम होने की बजाय बढ़ा ही. परदेशीपुरा, गौरी नगर, आदर्श बिजासन नगर, मालवा मिल क्षेत्र, आदर्श इंदिरा नगर से लेकर अन्य निचली बस्तियों में नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है.

इतना ही नहीं, इन क्षेत्रों में आलम यह है कि लगभग हर दूसरी-तीसरी गली में युवा नशे की चपेट में आकर अपराध की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं. बढ़ते नशे के अवैध कारोबार ने कई घर बर्बाद भी कर दिए. इन थाना क्षेत्रों के 'आपराधिक आंकड़े' इसका जीता-जागता उदाहरण हैं. पुलिस के आला अधिकारियों को इस मामले में जमीनी स्तर पर एक 'बड़ा सफाई अभियान' चलाने की सख्त आवश्यकता है.!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें