📅 Monday, 26 October 2026 | 07:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

प्रेरणा पब्लिक स्कूल राऊ के संयुक्त तत्वधान में स्काउट एवं गाइड द्वारा टेंट मेकिंग-कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

📅 07 December 2022, 01:42 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेरणा पब्लिक स्कूल राऊ के संयुक्त तत्वधान में स्काउट एवं गाइड द्वारा टेंट मेकिंग-कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न
प्रेरणा पब्लिक स्कूल राऊ के संयुक्त तत्वधान में स्काउट एवं गाइड द्वारा टेंट मेकिंग-कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

इंदौर : प्रेरणा पब्लिक स्कूल राऊ के संयुक्त तत्वधान में जय हिन्द स्वतंत्र स्काउट एवं गाइड ग्रुप द्वारा विद्यालय के स्काउट एवं गाइड द्वारा टेंट मेकिंग, कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 9 टोली ने भाग लेकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया.

इस गरिमामय अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर महोदय श्री दिनेश दुबे, श्री राजेश सोनी, पालीवाल वाणी समाचार के प्रधान संपादक एवं ग्रुप के अध्यक्ष श्री अनिल बागोरा, राष्ट्रपति अवार्ड से अलंकृत महाराणा प्रताप स्काउट के भीष्म पितामहा श्री भंवर लाल बोहरे, राष्ट्रपति अवार्ड से अलंकृत श्री दिलीप वर्मा, प्राचार्य श्रीमती अलका सक्सेना, ग्रुप लीडर तेजकुमार सिलावट, राज्यपाल अवार्ड से अलंकृत स्काउटर जतिन भाटी, रोवर लीडर सुजल बनोधिया एवं गाइड कैप्टन कु. विनीता वर्मा द्वारा टेंट एवं स्काउट/गाइड द्वारा बनाए गए पकवान का निरीक्षण कर विजेता स्काउट/गाइड ग्रुप को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. 

अतिथियो द्वारा स्काउट/गाइड को संबोधित करते हुए बताया गया कि स्काउट एवं गाइड की ट्रेनिंग ही एकमात्र ऐसी ट्रेनिंग हैं, जिसमें कम सुविधा के साथ ज्यादा से ज्यादा सुविधा को एकत्र कर स्काउट कला का अनुभव प्राप्त कर टेंट मेकिंग कुकिंग में भाग लिया और इसी कला के साथ बाहरी जीवन मैं स्काउटिंग ही सुनागरिकता की शिक्षा को सीखते हुए हम अपने कर्तव्य के साथ आगे बढ़ते हैं. जिसमें हजारों की संख्या में एक स्काउट एक गाइड सबसे अलग ही दिखते हैं. इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती नीतू अवस्थी, श्रीमती अनामिका सिंह विशेष रुप से स्काउट गाइड के साथ उपस्थित थे.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें