📅 Wednesday, 04 November 2026 | 03:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,200 • ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

जत्रा की जोरदार शुरआत : कलाकारों ने दी लावणी की मनमोहक प्रस्तुतियां : पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब

📅 03 November 2023, 07:45 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जत्रा की जोरदार शुरआत : कलाकारों ने दी लावणी की मनमोहक प्रस्तुतियां : पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब
जत्रा की जोरदार शुरआत : कलाकारों ने दी लावणी की मनमोहक प्रस्तुतियां : पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब

इंदौर :

मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाने वाला सालाना आयोजन जत्रा के पहले दिन ही स्वाद और संस्कृति प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हालांकि जत्रा का समय दोपहर 2 से रात्रिं 10 का था पर सुबह 10 बजे से ही लोगो का आना शुरू हो गया था. इसका औपचारिक शुभारंभ किया गया.

संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने पालीवाल वाणी को बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खूब अच्छा इंदोरियन्स प्रतिसाद दिया है. संस्था द्वारा निःशक्त  दिव्यांग और वृद्धजन के संस्था द्वारा मेन गेट से जत्रा परिसर तक निःशुल्क व्यवस्था की है.

फूड झोन की तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने पालीवाल वाणी को बताया कि सुबह से ही स्वाद प्रेमियों का आना शुरू हो गया था. हर्षवर्धन लिखिते ने बताया कि लावणी की धमाकेदार प्रस्तुति की गई, जिसमें मुख्यतः अप्सरा आली, जाऊ देना माला आदि प्रमुख है.       

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन संत श्री अन्ना महाराज समाज सेवी श्री विनोद जी अग्रवाल, श्री निरंजन भाई देसाई जी श्रीमती जूही भार्गव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ.

श्री अन्ना महाराज ने कहा कि उन्हें मराठी सोशल ग्रुप के कार्यो को देखते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है, यह गृहिणियों को आत्मनिर्भर बनाने का आत्मविश्वास जगाता है. विनोद जी अग्रवाल ने बोला कि उन्हें जत्रा का आयोजन एवं स्वरूप बहुत अच्छा लगा.  

श्रीमती जूही भार्गव ने कहा कि मुझे जत्रा में हिस्सा लेकर अच्छा लगा. श्री निरंजन भाई देसाई जी ने बोला कि माधुरी कुकिंग ऑयल कई वर्षों से जत्रा के साथ जुड़ा हुआ है और जत्रा का आयोजन अत्यंत सफल आयोजन है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें