📅 Sunday, 04 October 2026 | 07:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

जानेमाने फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का 83 साल की उम्र में निधन

📅 02 March 2022, 11:39 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जानेमाने फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का 83 साल की उम्र में निधन
जानेमाने फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का 83 साल की उम्र में निधन

इंदौर. जाने-माने फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे का निधन हो गया है. इंदौर में उन्होंने आखिरी सांस ली. पिछले हफ्ते उन्होंने अपने अपने लोकप्रिय कॉलम 'परदे के पीछे' की अंतिम किस्त लिखी थी. बीते कुछ वक्त से वह बहुत ज्यादा बीमार चल रहे थे. 

जय प्रकाश चौकसे के आखिरी लेख की हेडलाइन कुछ इस प्रकार थी- प्रिय पाठको...  यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन  संभावनाएं शून्य हैं'. जय प्रकाश चौकसे के जाने से उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर जय प्रकाश चौकसे को श्रद्धांजलि दी जा रही है. जय प्रकाश चौकसे की उम्र 83 साल थी. आज बुधवार सुबह सवा 8 बजे के करीब उन्होंने आखिरी सांस ली. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें