प्रोफेशनल फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर वृक्षारोपण
इंदौर :
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर प्रोफेशनल फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने बिचोली हप्सी स्थित सिटी फॉरेस्ट की पहाड़ी पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया। यह संस्था का लगातार चौथा आयोजन था। आयोजन के मुख्य अतिथि थे एमआईसी मेम्बर अभिषेक शर्मा ‘बबलू’, स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, पार्षद प्रशांत बडवे, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जायसवाल।
अतिथियों का स्वागत संस्था के धर्मेंद्र शर्मा, नितिन कुशवाह, विनोद करोडिय़ा, आनंद शर्मा, ऋषि जायसवाल, धर्मेंद्र राठौर, मनीष सुनहरे, राजेश राठौर, सोनल गुप्ता, प्रतीक यादव, सचिन पुरवइया आदि ने किया। संचालन धीरज वर्मा ने किया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश जगवानी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स मौजूद थे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल