चैत्र माह में चैत्र गौरी के हल्दी कुंकु के कार्यक्रम का आयोजन
इंदौर : महाराष्ट्र मंडल पश्चिम क्षेत्र इंदूर के द्वारा सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, धनवंतरी नगर में चैत्र माह में चैत्र गौरी के हल्दी कुंकु का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में महू नाका, राजेन्द्र नगर और सिलिकॉन सिटी तक की महाराष्ट्र समाज की लगभग 200 महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई.
इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल पश्चिम क्षेत्र इंदूर की अध्यक्षा श्रीमती शुभांगी ताई पारोलकर ने बताया कि चैत्र के माह में माता गौरी अपने मायके आती है और उनका गुड़ी पड़वा के तीसरे दिन मायके आना होता है. इसके पश्चात अक्षय तृतीया पर विसर्जन होता है और एक महीने में किसी भी दिन सुहागन स्त्रियाँ हल्दी कुंकु का कार्यक्रम आयोजित करती हैं. इस कार्यक्रम में गौर सजाई जाती है और दाल करंजी का नैवेद्य (भोग) लगाया जाता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व महापौर उमा शशि शर्मा उपस्थित रहीं और किरण शर्मा का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम में माता गौरी का विशेष श्रृंगार कर दाल करंजी का भोग लगाया गया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास