कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर ने किया कावड़ यात्रा का स्वागत
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण सामज 24 श्रेणी इंदौर कार्यकारिणी सदस्य श्री वासुदेव पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर के तत्वाधान में दिनांक 2 अगस्त 2025 को पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा का 24 वर्ष में प्रवेश करते हुए दिनांक 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर उज्जैन पहुंचने से पूर्व दिनांक 2 अगस्त 2025 को तृतीय प्रवेश यात्रा पालीवाल समाज भवन, माँ अन्नपूर्णा मंदिर इंदौर पहुंची, जहां महाप्रसादी का आयोजन एवं स्वागत सत्कार का कार्यक्रम सर्वश्री वासुदेव पुरोहित, वर्दीचंद्र पुरोहित, च. रणजीत पुरोहित, अजय कैलाश पुरोहित (ग्राम. भाणा) द्वारा आयोजित किया गया. महाप्रसादी के पूर्व कावड़ यात्रियों का स्वागत सत्कार समाजसेवियों की ओर से किया गया. इस मौके पर पुरोहित परिवार मौजूद रहा.
indoremeripehchan.in

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक