📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : कॉलेज के तशनबाज़’ प्रतियोगिता में प्रेस्टीज की साँवी ने मारी बाज़ी

📅 23 September 2025, 01:08 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : कॉलेज के तशनबाज़’ प्रतियोगिता में प्रेस्टीज की साँवी ने मारी बाज़ी
indoremeripehchan : कॉलेज के तशनबाज़’ प्रतियोगिता में प्रेस्टीज की साँवी ने मारी बाज़ी

इंदौर. प्रतिभा,आत्मविश्वास और जुनून का संगम उस समय देखने को मिला, जब प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (यूजी कैंपस) की फिल्म और डिजिटल कम्युनिकेशन विभाग की छात्रा साँवी पाध्य ने रेड एफएम द्वारा आयोजित बहुचर्चित प्रतियोगिता ‘कॉलेज के तशनबाज़’ के ग्रैंड फिनाले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कला का डंका बजा दिया।

रविंद्र नाट्य गृह ऑडिटोरियम में आयोजित इस रंगारंग फिनाले में साँवी ने अपने मनमोहक कथक नृत्य से दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति में भाव-भंगिमा की नजाकत, सधे हुए फुटवर्क, मनमोहक चक्कर और शारीरिक मुद्राओं की परिपूर्णता ने ऐसा प्रभाव छोड़ा कि पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साँवी को विजेता की ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और ₹11,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहनस्वरूप प्रमाण पत्र दिए गए।

ग्रैंड फिनाले में कुल 28 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दो प्रमुख ट्रॉफियाँ रखी गई थीं—एक सर्वाधिक वोट प्राप्त करने वाले और दूसरी मुख्य विजेता के लिए। निर्णायक मंडल में सुप्रसिद्ध कला समीक्षक श्री विपिन शर्मा शामिल थे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया।

रेड एफएम की यह प्रतियोगिता अब तक 15 से अधिक कॉलेजों में आयोजित की जा चुकी है और लगातार युवा प्रतिभाओं को मंच देने का काम कर रही है। समापन अवसर पर निर्णायकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें