📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : वीर गोगा जी की छड़ी निशान यात्रा के दौरान क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुए एक दर्जन से अधिक बदमाशों को पकड़ा

📅 19 August 2025, 02:22 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : वीर गोगा जी की छड़ी निशान यात्रा के दौरान क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुए एक दर्जन से अधिक बदमाशों को पकड़ा
indoremeripehchan : वीर गोगा जी की छड़ी निशान यात्रा के दौरान क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुए एक दर्जन से अधिक बदमाशों को पकड़ा

इंदौर.

इंदौर शहर में रविवार गोगा नवमी के मौके पर देर रात निकलने वाली वीर गोगा जी की छड़ी निशान यात्रा के दौरान क्राइम ब्रांच ने ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए हुए एक दर्जन से अधिक बदमाशों को पकड़ा इनमें से 9 बदमाशों के पास से धारदार हथियार बरामद हुए हैं, जबकि एक आरोपी से अवैध पिस्टल जब्त की गई। पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों पर कार्रवाई की है।

वाल्मीकि समाज द्वारा हर साल निकाली जाने वाली यह परंपरागत यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए राजवाड़ा पहुंचती है। यात्रा में बड़ी संख्या में वाल्मिकी समाज के लोग शामिल होते हैं, जिसके चलते क्राइम ब्रांच और जिला प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने पुराने अपराधियों पर इस बार टेक्निकल चीज ड्रोन और सीसीटीवी से बदमाशों को पकड़ा गया है,जिसमे से 9 बदमाशों के पास से चाकू और एक बदमाश के पास से पिस्टल बरामद की गई है और इस सभी बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

पुलिस के अनुसार इन सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे वे कानून-व्यवस्था के लिए खतरा न बन सकें। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी का कहना है कि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की वजह से यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें