📅 Friday, 30 October 2026 | 07:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : शारदीय नवरात्रि महोत्सव में श्री वैष्णव धाम मंदिर पर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर द्वारा निरंतर सेवाकार्य

📅 29 September 2025, 11:57 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : शारदीय नवरात्रि महोत्सव में श्री वैष्णव धाम मंदिर पर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर द्वारा निरंतर सेवाकार्य
indoremeripehchan : शारदीय नवरात्रि महोत्सव में श्री वैष्णव धाम मंदिर पर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर द्वारा निरंतर सेवाकार्य

इंदौर. भारत स्काउट एवं गाइड जिलासंघ इंदौर के तत्वाधान में बिचोली स्थित श्री वैष्णव धाम मंदिर पर इस शारदीय नवरात्रि में महाराजा तुकोजीराव होलकर स्काउट एवम् गाइड ग्रुप के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड  प्रातः 9:30 से सायं 5:00 बजे तक सेवा कार्य कर रहे है.

सेवा कार्य के अंतर्गत स्काउट गाइड के द्वारा कतार में दर्शन करवाने, बुजुर्गो का हाथ पकड़कर दर्शन करवाना, जूते चप्पल जगह पर उतरवाना, भंडारे का सामान गाड़ियों से उतरवाना, प्राथमिक सहायता, साबूदाना खिचड़ी प्रसाद का वितरण करवाना, भीड़ को नियंत्रित करना, गाड़ी को सही जगह पर पार्किग करवाना, मंदिर के बाहर की यातायात व्यवस्था संभालना इत्यादि सेवाकार्य किए गए.

सेवा शिविर का में स्काउट गाइड का उत्साहवर्धन करने के लिए श्री भूपेंद्र अडसुरे, श्री अनिल बागोरा, श्री प्रदीप मोठ, श्री राजेश नरगेर सेवाशिविर में उपस्थित रहे, उक्त सेवाकार्य का संचालन श्रीमती वैजयंती गहलोत और ग्रुप लीडर श्री योगेश जोशी के द्वारा किया जा रहा है l

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें